
Corona Warriors : जयपुर: दुनिया भर में कोरोना महामारी का संकट फैला हुआ है, ऐसे में कोरोना योद्धाओं ने इस मुश्किल की घड़ी में आमजन की समस्याओं को दूर करने के लिए फील्ड में रात दिन कार्य किया है। ( Jaipur News In Hindi ) बस्सी उपखंड क्षेत्र में बिजली विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में राजस्थान नवनिर्माण पार्टी की और से सहायक अभियंता (एईएन) विजय सिंह मीणा को सम्मानित किया गया। ( covid-19) इस दौरान पार्टी की और से मीडिया शिक्षाकर्मी और समाजसेवी खोखावाला निवासी सुनील कुमार शर्मा ने मीणा को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया।
सुनील शर्मा ने बताया कि पार्टी कि और से हर विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का चयनित किया गया था। ऐसे में बस्सी विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंह मीणा को उनके उत्कृष्ट कार्यशैली और क्षेत्र में किए गए उनके बेहतरीन कार्यो के लिए यह सम्मान दिया गया। गौरतलब है कि इस मौके पर मीणा को पार्टी के प्रतीक चिन्ह के साथ एक अनुशंसा पत्र भी भेंट किया गया। इस मौके पर अभिषेक शर्मा, राजवीर सिंह गुर्जर, विक्रम बड़गोती और प्रदीप कुमार भी मौजूद रहें।
Updated on:
24 Aug 2020, 6:10 PM IST
Published on:
24 Aug 2020, 6:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.