
जगतपुरा का हरे कृष्णा मार्ग जल्द ही सिग्नल फ्री होगा। फोटो: पत्रिका
जयपुर। शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल जगतपुरा का हरे कृष्णा मार्ग (महल रोड) जल्द ही सिग्नल फ्री बनने जा रहा है। इसके लिए जेडीए ने 10.46 करोड़ रुपए की लागत से यू-शेप ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और चयनित एजेंसी को छह माह में काम पूरा करना होगा।
जगतपुरा आरओबी से रामचंद्रपुरा तक करीब नौ किलोमीटर लंबा और 200 फीट चौड़ा मार्ग सिग्नल फ्री होगा। इसके तहत प्रमुख चौराहों पर पारंपरिक कट बंद कर यू-शेप टर्न बनाए जाएंगे, जिससे वाहनों का आवागमन बिना सिग्नल के सुचारू रहेगा। पैदल यात्रियों के लिए भी सुरक्षित व्यवस्था की जाएगी।
योजना के अनुसार सात प्रमुख कट बंद होंगे और उनकी जगह यू-टर्न आधारित ट्रैफिक सिस्टम विकसित किया जाएगा। इससे सीधे जाने वाले वाहनों को बार-बार रुकना नहीं पड़ेगा और ट्रैफिक दबाव कम होगा। वर्तमान में इस मार्ग पर पीक आवर्स में लंबा जाम लगता है और लोगों को 30 से 40 मिनट तक फंसे रहना पड़ता है।
-जाम से राहत
-यात्रा समय 40 मिनट से घटकर 15 मिनट तक
-सिग्नल पर रुकने की जरूरत नहीं
-दुर्घटनाओं में कमी की संभावना
-ट्रैफिक प्रवाह सुचारू
ये आम तौर पर बीच में होते हैं. जिससे वाहनों को मुय लेन से बाहर निकलने और मुड़ने के लिए एक निर्दिष्ट दिशा की ओर जाने की अनुमति मिलती है।
कुल लागत: 10.46 करोड़ रुपए
मार्ग: जगतपुरा आरओबी से रामचंद्रपुरा तक
लंबाई: करीब 9 किलोमीटर
प्लान: 7 कट बंद कर यू-शेप टर्न बनेंगे
समयावधि: 6 माह
राइट टर्न: 35-40 प्रतिशत
लेफ्ट टर्न: 20-25 प्रतिशत
सीधे जाने वाले वाहन: 40 प्रतिशत
अभियांत्रिकी शाखा के अभियंताओं के अनुसार प्रोजेक्ट के तहत सड़क का ज्योमेट्रिक सुधार, डिवाइडर में बदलाव, नए यू-टर्न निर्माण, संकेतक बोर्ड और ट्रैफिक सुरक्षा से जुड़े कार्य होंगे। इससे ट्रैफिक प्रवाह बेहतर होगा और दुर्घटनाओं की आशंका घटेगी। जेडीए अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद यात्रा समय लगभग आधा रह जाएगा। वर्तमान में सात नंबर चौराहे से रामचंद्रपुरा तक पहुंचने में 40 मिनट लगते हैं, जबकि सिस्टम लागू होने के बाद यह दूरी 15 से 20 मिनट में तय की जा सकेगी।
Updated on:
07 Mar 2026 06:56 am
Published on:
07 Mar 2026 06:55 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
