scriptकोरोना से शेयर बाजार में कोहराम, 3165 अंक तक लुढ़का शेयर बाजार | Corruption in the stock market from Corona, the stock market fell by 3 | Patrika News
जयपुर

कोरोना से शेयर बाजार में कोहराम, 3165 अंक तक लुढ़का शेयर बाजार

मुंबई। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) ने दुनियाभर के शेयर बाजारों को भी गिरफ्त में ले रखा है और इसका असर भारतीय बाजार ( Indian market ) पर भी दिख रहा है। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( stock markets ) के सेंसेक्स ने इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट ( biggest drop ) देखी। यह 34,472.5 पर खुला था। दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर यह अधिकतम 3165 अंक लुढ़कर 32,531.74 पर जा पहुंचा। हालांकि की अंत में इसमें थोड़ा सुधार नजर आया। फिर भी 2919.26 अंक की गिरावट के साथ 32,778.14 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स में पिछली बड

जयपुरMar 12, 2020 / 06:43 pm

Narendra Singh Solanki

कोरोना से शेयर बाजार में कोहराम, 3165 अंक तक लुढ़का शेयर बाजार

कोरोना से शेयर बाजार में कोहराम, 3165 अंक तक लुढ़का शेयर बाजार

1106 कंपनियों के शेयर एक साल के निचले स्तर पर
सेंसेक्स में 2186 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 175 कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखी गई। 1106 कंपनियों के शेयर एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गए। 500 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा। इससे पहले सुबह 11 बजे सेंसेक्स 2600 अंकों तक नीचे गिर गया था।अभी सेंसेक्स 33,202.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 2600 अंकों की गिरावट इंट्राडे कारोबार में सेंसेक्स की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। सोमवार को सेंसेक्स इंट्राडे कारोबार में 2467 अंक नीचे गिरा था। निफ्टी भी 701.90 अंक नीचे गिरकर 9746 अंकों पर पहुंच गया। यह निफ्टी का 31 महीनों की सबसे निचला स्तर है। बीएसई पर वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है तो स्पाइस जेट, ग्लेनमार्क के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई पर ट्रेड होने वाले 2087 कंपनियों के शेयरों में से 1873 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
रिलायंस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के शेयर एक साल के निचले स्तर पर
बाजार में आई भारी गिरावट के कारण एनएसई में 783 कंपनियों के शेयर एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। एक साल के निचले स्तर पर जाने वाली कंपनियों में रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, एचपीसीएल, आईटीसी, एलएंडटी और स्पाइसजेट का नाम शामिल है। गेल, हीरो मोटरकॉर्प, एसीसी, बीईएमएल, जिलेट और ग्लेनमार्क फार्मा का भी नाम इस सूची में है।
बाजार गिरने के तीन बड़ी वजह
अमेरिकी बाजार:कोरोनावायरस के चलते ट्रम्प ने 26 यूरोपीय देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाया। इसके चलते एक दिन में डाउ जोंस रिकॉर्ड 1464 अंक तक गिर गया
कोरोना वायरस:कोरोनावायरस से चीन के अलावा दुनिया के 110 से ज्यादा देशों में फैल गया है। डब्ल्यूएचओ ने इसे महामारी घोषित कर दिया है।
तेल संकट:सऊदी अरब और यूएई ने कहा, 10 लाख बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है, इससे तेल के दाम गिर गए हैं।
डाउ जोंस ने फिर गिरने का इतिहास रचा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूके को छोड़कर बाकी यूरोपीय देशों की यात्रा पर बैन लगा दिया है। यह प्रतिबंध शुक्रवार की रात से शुरू होकर अगले 30 दिनों तक जारी रहेगा। इस घोषणा के बाद डाउ जोंस ने एक बार फिर गिरने का इतिहास रच दिया। डाउ जोंस में 1464 अंकों की गिरावट हुई। यह डाउ जोंस के इतिहास की सबसे ब?ी गिरावट है। इससे पहले 28 फरवरी को भी डाउ जोंस ने गिरने को रिकॉर्ड बनाया बनाया था। उस दिन यह 1190ण्95 अंक गिरा था।
2008 में सबसे बड़ी गिरावट
सेंसेक्स में सबसे बड़ी गिरावट करीब 12 साल पहले 2008 में आई थी। इस बार सेंसेक्स 9 फीसदी के करीब तक जा चुका है और ये गिरावट 2008 के बाद सबसे बड़ी है, जिसके तहत सेंसेक्स करीब 3150 अंक तक गिर गया। 2008 में एक वक्त ऐसा आया था, जब सेंसेक्स में लोअर सर्किट लगा था। 24 अक्टूबर 2008 को कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1070.63 अंक यानी 10.96 फीसदी टूटा था।
जुलाई 2017 के बाद पहली बार निफ्टी 9600 के नीचे
निफ्टी ने 25 जुलाई 2017 को 10,000 का आंकड़ा छुआ था। जून 2017 खत्म होने पर निफ्टी 9520 अंकों पर था। आज के कारोबार में निफ्टी 9600 के भी नीचे चला गया, जो आंकड़ा जुलाई 2017 के दौरान था। निफ्टी में भी गिरावट 9 फीसदी के करीब जा पहुंची है।
रिलायंस के डूबे १.११ लाख करोड़ रुपए
शेयर मार्केट में गिरावट का असर मुकेश अंबानी की संपत्ति पर भी देखने को मिला है। 70 दिनों के अंतराल में उनकी संपत्ति में करीब 1.11 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस प्रकार अंबानी के सिर से एशिया के सबसे अमीर होने का ताज भी छीन गया है। एशिया में सबसे अमीर शख्स होने का ताज अब अलीबाबा के फाउंडर जैक मा के पास है। 11 मार्च को विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में जैक मा जहां 18वें स्थान पर थे वहीं मुकेश अंबानी 19वें स्थान पर आ गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो