29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपके बेटे ने रेप किया, गिरफ्तारी से बचाना हो तो पैसे ट्रांसफर कर दें, ठगी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे जालसाज

जालसाज से बातचीत के कुछ अंश, जो अक्सर लोगों को इसी तरह उनके पिता, भाई, बेटे या अन्य परिजन के आपराधिक मामले में फंसने की धमकी देकर बचाने के नाम पर ठगी करते हैं...

2 min read
Google source verification
cyber_alert.jpg

Cyber fraud : जयपुर। साइबर जालसाज एक के बाद एक साइबर ठगी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। अब वे लोगों को क्राइम ब्रांच का अफसर और पुलिसकर्मी बनकर फोन कर रहे हैं। ऐसा ही वाकया मानसरोवर निवासी समीर के साथ हुआ। जालसाज ने पुलिसकर्मी बनकर उन्हें फोन किया और बलात्कार के मामले में उनके बेटे के फंसने की जानकारी दी। समीर को अच्छी तरह से पता था कि उनका बेटा सकुशल है, इसलिए वह जालसाजों के झांसे में नहीं आए। हालांकि उन्होंने जालसाज से पूरी बात रिकॉर्ड की।

जालसाज से बातचीत के कुछ अंश, जो अक्सर लोगों को इसी तरह उनके पिता, भाई, बेटे या अन्य परिजन के आपराधिक मामले में फंसने की धमकी देकर बचाने के नाम पर ठगी करते हैं...


जालसाज : आपको मालूम है, इस वक्त आपका बेटा कहां पर है?
पीड़ित : सर, अभी मुझे पता नहीं बेटा कहां पर है।

जालसाज : आपकी जानकारी में बता दें कि चार लड़कों को कस्टडी में लिया है, जिनमें आपका बेटा भी शामिल है। इन्होंने एक लड़की का बलात्कार किया है। आपके लड़के ने ही आपका नंबर दिया है। इसलिए आपसे ही पूछ रहा हूं...अच्छे घर का लड़का है...इसे छोड़ दूं...या फिर इसके खिलाफ एफआइआर काट दूं।
पीड़ित : अरे सर...अरे अरे सर...एक बार पूरा केस तो बताएं। इस पर एफआइआर तो मत करो।

जालसाज : अच्छा लड़का है और इसका फ्यूचर खराब न हो...इसलिए ही आपको कॉल किया है। बोलें क्या करना है इसका...इसे चेतावनी देकर निकाल दूं...या फिर जेल भेज दें?
पीड़ित : सर...सर...चेतावनी देकर इसे निकाल दो।

जालसाज : अपने बेटे से बात करोगे...एक बार आपके बेटे से बात करवा दूं? पुलिस उसे मार रही है, वह बहुत रो रहा है।
पीड़ित : सर, करवा दो...एक बार करवा दो।

जालसाज : ले बात कर अपने पिता से...(एक युवक से मारपीट करने और चीखने -पुकारने की आवाज आती है) हां...बताओ क्या करना है इसका, जिस लड़की का रेप हुआ है, उसकी हालत बहुत खराब है।
पीड़ित : इसको चेतावनी देकर छोड़ दो...लेकिन मेरा बेटा तो बेंगलुरु में है, आप कहां से बोल रहे हैं?

जालसाज : अरे पकड़ा गया है, मेरे पास है...बेंगलुरु मुख्यालय से बोल रहा हूं। मैं जैसे कहूं, वैसे पैसे ट्रांसफर कर देना।
पीड़ित : सर...आप बताएं बच्चे को कैसे छुड़वा सकता हूं...कुछ बताएं क्या करना है?

इसके बाद जालसाज फोन काट देता है, ताकि पीडि़त परेशान हो और उसके बताए अनुसार पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दे।




-कभी बैंककर्मी बनकर तो कभी क्रेडिट कार्ड बंद करने, कभी इंश्योरेंस पॉलिसी को रिनुअल करने का झांसा देकर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं।
- अश्लील वीडियो या चैट के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।
- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सामान बेचने - खरीदने और लिंक भेजकर ठगी कर रहे हैं।
-बिजली का बिल जमा नहीं करवाने जैसे कई झांसे देकर ठगी करते हैं।

Story Loader