5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा : कॉलेज जा रही लड़कियों पर हमला, बाइक सवार गुंडों ने साथ ले जाने की कोशिश की, विरोध किया तो ब्लेड़ से कट मारे

Bike Riding Goons Harass College Girls : दौसा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉलेज जा रही छात्राओं पर हमले की बात सामने आ रही है। मामला गुरुवार का है लेकिन मामला आज दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों छात्राएं इतनी डर गई कि इस हमले के बार घर से ही बाहर नहीं निकली।

less than 1 minute read
Google source verification
harassment.jpg

Bike Riding Goons Harass College Girls : दौसा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉलेज जा रही छात्राओं पर हमले की बात सामने आ रही है। मामला गुरुवार का है लेकिन मामला आज दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों छात्राएं इतनी डर गई कि इस हमले के बार घर से ही बाहर नहीं निकली। परिवार ने पुलिस को सूचना दी और बाद में अब पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि गायत्री नगर से छात्राएं पीजी कॉलेज पढऩे के लिए जा रही थी।

यह भी पढ़ें : डंपर ने राहगीर को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम, ढाई घंंटे बाद उठाया शव

इस बीच किताब घर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने छात्राओं के गले व हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाइक सवार तीनों बदमाश चेहरे पर नकाब पहने हुए थे। घटना के बाद शहर में सनसनी मची हुई है। लोगों का कहना है कि शहर में बाइकर्स का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मासूम के साथ हुई दरिंदगी से आक्रोश, आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठी

अभी हाल ही के दिनों में पार्षद आशा देवी गुप्ता के गले से बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार चेन तोडऩे का प्रयास किया। लेकिन महिला की सजगता से बदमाश कामयाब नहीं हो पाए। इस मामले में भी पुलिस को दो दिन हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने फुटेज देखे हैं, लेकिन उसके बाद भी आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। आज केस दर्ज कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग