8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डंपर ने राहगीर को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम, ढाई घंंटे बाद उठाया शव

लालसोट शहर के गंंगापुर रोड का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 12 Dec 2023, 8:03 PM IST

डंपर ने राहगीर को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम, ढाई घंंटे बाद उठाया शव

लालसोट. डंपर द्वारा राहगीर को कुचले जाने के बाद रोड पर मौजूद भीड़।

दौसा. लालसोट शहर केे गंगापुर रोड पर प्रतापनगर के पास मंगलवार दोपहर सड़क पार कर रहे एक राहगीर को बेकाबूृ डंपर (रोड़ी मिक्स प्लांट) ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने शव के साथ रोड पर बैठ कर नारेेबाजी कर हंंगामा किया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर परिजनोंं ने करीब ढार्ई घंटे बाद शव को रोड से उठाया।

पुलिस के अनुसार प्रताप नगर निवासी बाबूलाल गुप्ता (55) पुत्र मदलाल लाल रिवाली वाले सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान शहर सेे मंडी तिराहे की ओर जा रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे शव के कई हिस्से रोड पर फैल गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई और रोड पर अवरोध लगा कर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। डंपर में भी तोड़ फोड़ कर दी। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, दिनेश थूण्यिा एवं नमो सुंदरपुर समेत कई जनों ने घटना के लिए शहर से दिन रात गुजर वालों को बड़े व भारी वाहनों को जिम्मेदार बताया। इनका कहना था कि शहर की सड़कों पर बिना रोक-टोक भारी वाहनों का संचालन होने आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई।

तहसीलदार, थानाधिकारी नाथूलाल मीना, मंडावरी थानाधिकारी धर्मेन्द्र मीना एवं सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार की अगुवार्ई मेें पुलिस जाप्ता भी मौके पर जा पहुंचा। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने समझाइश के प्रयास किए लेकिन आक्रोशित लोग पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए। बाद में नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का भरोसा देने पर करीब दो घंंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोड से हटाया।

सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद

तहसीलदार मदनलाल मीना ने बताया कि शहर में सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक भारी वाहनों का संचालन बंद करने के लिए प्रशासन के स्तर पर पुलिस को पत्र लिखा जा चुका है। अब सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।