3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर वालों को बताया था टोल के पास खा रहा हूं खाना, सुबह हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश

शिवदासपुरा थाना इलाके में एक युवक की संदिग्ध लाश मिली। पास में उसकी बाइक पड़ी हुई थी। किसी ने शव को सड़क किनारे पड़ा हुआ देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शिवदासपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Oct 01, 2022

युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, परिजन बोले किसी ने हत्या कर दी

युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, परिजन बोले किसी ने हत्या कर दी

शिवदासपुरा थाना इलाके में एक दिन पहले एक युवक की गाड़ी का चालान हो गया। वह गाड़ी छुडवाने चाकसू गया था। रात को घर लौट रहा था। इसी दौरान घर से फोन आया तो उसने बताया कि वह टोल के पास खाना खा रहा है। सुबह जब पुलिस ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी तो कोहराम मच गया। जिससे रात को अच्छी तरह बात हो रही थी उसके साथ ऐसा क्या हुआ। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
पुलिस ने बताया कि बाड़ापदमपुरा के पास सड़क किनारे एक युवक की संदिग्ध लाश को पड़ा हुआ देखकर किसी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल (21) पुत्र गोपाल शर्मा सालगराम गांव का रहने वाला था। शुक्रवार को उसकी गाड़ी का पुलिस ने चालान कर दिया था। गाड़ी छुड़वाने के लिए वह चाकसू गया था। रात को बाइक से आ रहा था। करीब एक बजे घर वालों ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह बरखेडा चंदलाई स्थित टोल के पास खाना खा रहा हैं। रात तक नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद घर वालों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने राहुल की हत्या करने का संदेह जताया हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई हैं।

Story Loader