
Sanwaliya Seth Temple: चित्तौडगढ़ जिले में स्थित प्रख्यात कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ का मंदिर फिर से चर्चा में है। मंदिर में इस बार जन्माष्टमी के बाद जब भंडारा खोला गया है तो कई घंटों की गणना के बाद अब फाइनल गिनती सामने आई है। कुछ ही दिनों में सांवरिया के भक्तों ने खजाना फिर से भर दिया है।
जन्माष्टमी के बाद खोले गए भंडारे से 7 करोड़ 48 लाख रुपए से अधिक की राशि निकली है। इसके अलावा कई किलो सोना, चांदी का आंकलन करना अभी बाकि है। भंडारे की राशि का अनुमान करीब दस करोड़ तक का लगाया जा रहा है। यह सारी राशि नियमानुसार ट्रस्ट के खातों में जमा करा दी गई है।
मंदिर मंडल के सदस्य ने बताया कि मंदिर मंडल भेंट कक्ष में रखे उपहार और भेंट अभी नहीं गिने जा सके हैं। उनको जल्द ही गिना जाएगा। वहां सोने चांदी के उपहार, भेंट और विदेशी मुदा्र भी आए हैं। भेंट कक्ष मे रखे भंडारे में प्राप्त भेंट की गिनती भी अभी होना बाकि है। सांवलिया सेठ के मंदिर में हर महीने नियमानुसार गिनती की जाती है और फिर भेंट को खातों में जमा करा दिया जाता है।
इस भेंट से मंदिर का विकास कार्य कराने के अलावा प्रदेश भर में भी कई विकास कार्य कराए जाते हैं। तीन से चार साल में मंदिर ट्रस्ट की ओर से जन कल्याण कामों के लिए करोड़ों रुपए दिए जा चुके हैं। इस सप्ताह में दो बार गणना की गई है। गणना के दौरान सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, अशोक कुमार शर्मा, भैरुलाल सोनी समेत अन्य पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और लोग मौजूद थे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यह पूरी गणना की गई है।
Published on:
16 Sept 2023 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
