3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election: दिवाली की रामा-श्यामा के जरिए प्रत्याशी करेंगे प्रचार, तीन दिन तक घरों में दस्तक देंगे

प्रदेश में अगले तीन दिन दिवाली की रामा-श्यामा के जरिए पार्टी प्रत्याशी अपना प्रचार करेंगे और वोट मांगेंगे। प्रत्याशियों को दिवाली के त्योहार पर घर—घर दस्तक देने का सुनहरी मौका मिला है। प्रत्याशियों ने इसका प्लान भी तैयार कर लिया है। भाजपा ने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची 9 अक्टूबर को ही जारी कर दी थी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 12, 2023

diya_kumari_1.jpg

प्रदेश में अगले तीन दिन दिवाली की रामा-श्यामा के जरिए पार्टी प्रत्याशी अपना प्रचार करेंगे और वोट मांगेंगे। प्रत्याशियों को दिवाली के त्योहार पर घर—घर दस्तक देने का सुनहरी मौका मिला है। प्रत्याशियों ने इसका प्लान भी तैयार कर लिया है। भाजपा ने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची 9 अक्टूबर को ही जारी कर दी थी। इस सूची में शामिल प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार का पूरा वक्त मिला है। इसके बाद सूचियां देरी से जारी हुई है। इन सूचियों में शामिल प्रत्याशियों को घर—घर दस्तक देने का पूरा मौका नहीं मिल पाया है। यही वजह है कि अगले तीन दिन तक ये सभी प्रत्याशी घरों में जाकर दिवाली की धोक देंगे और वोट मांगेंगे। हालांकि प्रचार का समय कम रह गया है। ऐसे में सभी घरों में प्रत्याशी दस्तक नहीं दे पाएंगे।

सोशल मीडिया भी बनी जरिया

इसके अलावा प्रत्याशी सोशल मीडिया के जरिए भी वोट की अपील कर रहे हैं। फोन पर मैसेज और आॅडियो कॉल के जरिए से लोगों से वोट मांगे जा रहे हैं। हालांकि एक ही दिन में दर्जनों वॉइस कॉल आने से लोग परेशान भी हैं। भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए वॉइस कॉल सबसे सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election: राजस्थान भाजपा का घोषणा पत्र, पढ़िए क्या-क्या होंगी घोषणाएं

मंदिरों के बाहर भी प्रचार

चारदीवारी की सीटों से जुड़े प्रत्याशियों के लिए देवालय भी प्रचार का माध्यम बन गए हैं। कई प्रत्याशी अल सुबह मंदिरों में पहुंचकर धोक लगा रहे हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। इन दिनों कार्तिक का महीना चल रहा है। इस वजह से गोविंददेवजी मंदिर की मंगला और धूप झांकी में बड़ी संख्या में लोग दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

Story Loader