4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Electric Vehicle : सात दिन में ई-व्हीकल पर एसजीएसटी पुनर्भरण भुगतान

रिवहन आयुक्त महेंद्र सोनी ने शुक्रवार को प्रादेशिक व जिला परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आयुक्त ने राजस्व अर्जन को गति देने, सड़क सुरक्षा के लिए अहम कदम बढ़ाने, जनता की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने, प्रवर्तन कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाने के दिशा-निर्देश जारी किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Electric Car खरीदने पर सरकार दे रही 50 हजार रुपये और बेहद कम ब्याज दर पर लोन, अभी करें बुक

Do SGST payment to Vehicle owner of electric vehicle in 7 days

जयपुर
परिवहन आयुक्त महेंद्र सोनी ने शुक्रवार को प्रादेशिक व जिला परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आयुक्त ने राजस्व अर्जन को गति देने, सड़क सुरक्षा के लिए अहम कदम बढ़ाने, जनता की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने, प्रवर्तन कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाने के दिशा-निर्देश जारी किया।


सोनी ने कहा कि इलैक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार की ओर से एसजीएसटी राशि का पुनर्भरण एवं एकमुश्त अनुदान राशि देने का प्रावधान गया है। ऐसे में सभी आरटीओ-डीटीओ ऐसे क्रेताओं को 7 दिन में भुगतान करना सुनिश्चित करें। वाहन विक्रेताओं से समन्वय स्थापित कर क्रेताओं की जानकारी तुरंत प्राप्त करें।
इसके साथ ही परिवहन अधिकारी फिटनेस सेंटर्स की सतत् निगरानी करें, ताकि बिना वाहन के ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी ना हो सकें। उन्होंने कहा कि संबंधित जिला कलेक्टर्स से संपर्क रखते हुए ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक, ट्रैफिक पार्क के निर्माण में आ रही रूकावटों का समाधान तत्काल प्रभाव से कराएं।


कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन परिवहन में बेहतरीन कार्य करने पर अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए जिला एवं उप परिवहन कार्यालय स्वीकृति हुए है, उन्हें एक सप्ताह में ही संचालित किया जायें। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों, बिना परमिट के वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जायें। आरटीओ-डीटीओ अपने कार्यों की चैकलिस्ट बनाकर उन्हें समयबद्ध रूप से पूरा करें।


समीक्षा बैठक में अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) महेंद्र खींची, अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) आकाश तोमर और परिवहन विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों ने आरटीओ-डीटीओ को राजस्व अर्जन सहित अन्य विषयों पर सुझाव दिए।