7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

दुलार करने के बहाने गाड़ी में डालकर ले गए डॉग, मालिकन ने लगवाए पोस्टर, तलाश करने पर रखा एक लाख का इनाम

जयपुर। डॉग का नाम पॉपकार्न, तलाश करने वाले को एक लाख का इनाम। मालवीय नगर थाना इलाके में पॉपकार्न नाम के डॉग को दो दिन पहले डॉग केयर टेकर घुमाने ले जा रहा था। इसी दौरान कार में दो लोग आए और दुलार करने के बहाने गोद में उठा लिया।

Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Aug 26, 2023

जयपुर। डॉग का नाम पॉपकार्न, तलाश करने वाले को एक लाख का इनाम। मालवीय नगर थाना इलाके में पॉपकार्न नाम के डॉग को दो दिन पहले डॉग केयर टेकर घुमाने ले जा रहा था। इसी दौरान कार में दो लोग आए और दुलार करने के बहाने गोद में उठा लिया। इसके बाद वह उसे गाड़ी में डालकर ले गए। जब इसका पता डॉग की मालकिन मॉडल टाउन निवासी अनिता जोतवानी को पता चला तो पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

डॉग की तलाश करने पर रखा एक लाख का ईनाम
दरअसल अनिता के घर पर माता-पिता और भाई बहन कोई नहीं है। उन्होंने डॉग को बच्चा समझकर पाला। गुरुवार को डॉग का केयर टेकर उसे घर के पास घुमाने ले गया था। इसी दौरान कार सवार दो युवक आए और उससे बातचीत करने के बाद केयर टेकर से डॉग छीनकर कार में बैठकर भाग गए। अनिता का उससे लगाव इतना ज्यादा था कि डॉग की तलाश के लिए पोस्टर छपवाए। तलाश करने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा कर दी।

पुलिस ने छाना चप्पा चप्पा
अनिता का डॉग के प्रति लगाव देखते हुए पुलिस की टीम डॉग की तलाश में जुट गई। चप्पा चप्पा छानने के बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई और डॉग एक सुनसान इलाके में पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी श्याम विहार जवाहर सर्कल निवासी रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया।