3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधी परिवार की ऐंठ ऐसी की गलती करेंगे मगर माफी नहीं मांगेंगे-गोयल

भाजपा ने इमरजेंसी की बरसी पर रविवार को काला दिवस मनाया। जयपुर में शिप्रा पथ स्थित एक निजी स्कूल में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर करारे प्रहार किए।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jun 25, 2023

गांधी परिवार की ऐंठ ऐसी की गलती करेंगे मगर माफी नहीं मांगेंगे-गोयल

गांधी परिवार की ऐंठ ऐसी की गलती करेंगे मगर माफी नहीं मांगेंगे-गोयल

जयपुर। भाजपा ने इमरजेंसी की बरसी पर रविवार को काला दिवस मनाया। जयपुर में शिप्रा पथ स्थित एक निजी स्कूल में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर करारे प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समाज का अपमान किया। कोर्ट ने उन्हें माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन गांधी परिवार में इतनी ऐंठ है कि समाज का अपमान भी करेंगे और माफी भी नहीं मांगेंगे। उन्होंने आपातकाल को देश के लिए काला अध्याय बताया और कहा कि वो ऐसा दौर था जिसने पूरे विश्व में भारत की छवि खराब की। ये इतिहास के वो पन्ने हैं जो शर्मिंदा करते हैं लेकिन इतिहास के उन पन्नों को कभी भूलना नहीं चाहिए। क्योंकि जो इतिहास भूल जाता है वो सफल नहीं हो पाता है।

लालच के मिशन पर चल रही है कांग्रेस
गोयल ने कहा कि आजादी के 76 साल बाद भी कांग्रेस पार्टी लालच के उसी मिशन पर चल रही है, जिसकी चेतावनी महात्मा गांधी ने दी थी। आपातकाल के समय तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि इंदिरा इंडिया है, ये सोच पूरा देश कोई मायने नहीं रखता, केवल गांधी परिवार का एक व्यक्ति मायने रखता है ये सोच 1975 की सोच थी।

यह भी पढ़ें:-30 जून को उदयपुर में अमित शाह, मोदी सरकार के कामकाज का करेंगे बखान, 50 हजार लोगों के जुटने का दावा

मेरी मां भी जेल गई थी
उन्होंने कहा कि मेरी मां भी सत्याग्रह करके जेल में गई थी। मेरा घर अंडरग्राउंड गतिविधियों का अड्डा बना हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंडरग्राउंड थे और सरदार के रूप में कार्य कर रहे थे। उसी समय उन्होंने पूरे देश भर में भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय आरएसएस को फासीवादी बताया गया, लेकिन जयप्रकाश नारायण ने खुद कहा कि यदि आरएसएस फासीवादी है तो जयप्रकाश नारायण भी फासीवादी है।

इस सरकार को समुद्र में फेंक दो
गोयल ने गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि इस सरकार को जितना जल्दी समुद्र में डालोगे, उतना जल्दी प्रदेश का विकास शुरू होगा। उन्होंने गहलोत सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा कि बार-बार पेपर देने जाए और पेपर आउट हो जाए। जिस मुख्यमंत्री के खुद के भाई पर आरोप लगे। अलवर में बिना किसी प्रक्रिया के जमीन अपने मित्रों को दे दी जाए। ऐसी भ्रष्ट सरकार जिसमें मुख्यमंत्री हो या मंत्री हो या विधायक सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप है। राजस्थान की जनता बहुत समझदार है।

Story Loader