13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Bicycle Day 2024 : जयपुर में महिला साइक्लोथॉन ‘गो ग्रीन’ को लेकर दिखा जज्बा, साइकिल पर सवार होकर पर्यावरण को बचाने निकली महिलाएं, देखें तस्वीरें

Women's Cyclothon 'Go Green'

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jun 03, 2024

जयपुर में वर्ल्ड साइकिल डे पर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर लाइफ साइंसेज और राजस्थान पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण केंद्र की ओर से आज महिला साइक्लोथॉन 'गो ग्रीन' का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक हेमंत पारीक ने बताया कि राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, गंगापोल के सहयोग से साइक्लोथॉन का आयोजन हुआ।

साइकिल रैली में महिलाओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल से साइकिल रैली रवाना होकर गिरधर मार्ग, अपेक्स सर्कल, एनडब्ल्यूआर कार्यालय होती हुई रवानगी स्थल पर संपन्न हुई।

साइक्लोथॉन का उद्देश्य पर्यावरणीय जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाना है। इसी जज्बे की झलक साइकिल रैली में नजर आई।