17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यावरण संरक्षण जरूरी-डॉ. रेनू जोशी

रामबाग स्थित एसएस जैन सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में दो दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम दिन महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण शपथ, बीज वितरण और अनुपयोगी से उपयोगी वस्तुएं बनाने के कार्यक्रम संपन्न हुए, जिसमें छात्राओं ने उत्साह से अपनी भागीदारी दिखाई।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jun 05, 2022

पर्यावरण संरक्षण जरूरी-डॉ. रेनू जोशी

पर्यावरण संरक्षण जरूरी-डॉ. रेनू जोशी

पर्यावरण संरक्षण जरूरी-डॉ. रेनू जोशी
पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
जयपुर, 5 जून। रामबाग स्थित एसएस जैन सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में दो दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम दिन महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण शपथ, बीज वितरण और अनुपयोगी से उपयोगी वस्तुएं बनाने के कार्यक्रम संपन्न हुए, जिसमें छात्राओं ने उत्साह से अपनी भागीदारी दिखाई। इस अवसर पर प्राचार्या डा. रेनू जोशी ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण को दिवस मात्र की सीमा से बाहर प्रतिदिन जीवन की आवश्यकता बताते हुए महाविद्यालय स्तर से ही पर्यावरण संरक्षण को क्रियान्वित करने का वचन दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन पेंट आवर अर्थ ग्रीन अगेन विषय पर वेबिनार का आयोजन हुआ। जिसके पहले सत्र में डॉ. घनश्याम कछवाहा ने पर्यावरण संरक्षण को निजी जिम्मेदारी समझने और बिना विलंब किए व्यक्तिगत तर पर इसके संवर्धन पर बल दिया। दूसरे सत्र के वक्ता डा.संतोष चारण ने पारिस्थितिकी संतुलन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए हर घटक का महत्व बताया उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में मनुष्य के अस्तित्व संकट को पारिस्थितिकी असंतुलन की देन बताया। अंत में प्राचार्या डॉ.रेनू जोशी ने वक्ताओं को धन्यवाद दिया। इसअवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और क्विज कार्यक्रम का भी आनलाइन आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिकाओं डॉ.सुनीता गजावत, डॉ. मंजू बाघमार, प्रेरणा सेन और महिमा कपूर ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।

पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान
जयपुर। महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में विराटनगर पुलिस थाना शाहपुरा के पुलिस कर्मियों और पुलिस प्रशासन का माला पहनाकर, सर्टिफिकेट और लड्डूओं से सम्मान किया गया। समारोह आज के दौर के कर्मठ पुलिसकर्मियों की हौंसला अफजाई के लिए किया गया। इस दौरान विराट नगर थाना के एसएचओ सोहन लाल और और समाज सेवी महेंद्र सैनी भी मौजूद रहे।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग