4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुंदरता के जाल में फंसा लाेगाें से रकम एेंठने वाली युवती काे दबाेचा, एस्कोर्ट सर्विस के जरिए चल रहा था ‘बिजनेस’

पुलिस ने एक शातिर युवती को दबोचा है जो सुंदरता के जाल में फंसा लोगों से रकम ऐंठती है। वह ऑनलाइन एस्कोर्ट सर्विस के जरिए 'बिजनेस' कर रही थी।

2 min read
Google source verification
Escort Service in jaipur

जयपुर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने एक ऐसी शातिर युवती को दबोचा है जो सुंदरता के जाल में फंसा लोगों से मोटी रकम ऐंठती है। युवती के खिलाफ एटीएम व पीटा एक्ट के तहत भी कई मामले दर्ज हैं। वह ऑनलाइन वेश्यावृत्ति (एस्कोर्ट सर्विस) के जरिए अपना धंधा चलाती है।

गिरफ्तार अभियुक्त प्रिया सेठ (26) मूलत: फालना (पाली) हाल वैशाली नगर पश्चिम में किराए से रहती है। उसके खिलाफ पीडि़त गजराज ने मामला दर्ज करवाया था। 23 जनवरी को दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि प्रिया ने पहले तो गजराज से दोस्ती की।

फिर उसको अपने जाल में फंसा गर्भपात करवाने, दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। साथ ही कहा कि यदि उसने 7.5 लाख रुपए नहीं दिए तो वह उसकी बहन पर तेजाब फिंकवा देगी। उसने डरकर युवती को उक्त रकम दे दी। बाद में मामला दर्ज करवा दिया।

उधर, पुलिस ने एसीपी रामावतार सोनी के नेतृत्व में टीम बना उसे तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंप दिया गया।

पहले भी हत्थे चढ़ चुकी
इससे पहले प्रिया सेठ उस समय चर्चा में आई थी, जब उसने एक एटीएम मशीन को तोड़कर लूट के इरादे से दो लड़कों के साथ मानसरोवर इलाके में वारदात की थी। उसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। जेल से बाहर आते ही उसने ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस शुरू कर दी। इसमें आने वाले ग्राहकों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

यूं करती वारदात
पुलिस के अनुसार वह ऑनलाइन चैटिंग के जरिए ग्राहक फंसाती है। एस्कॉर्ट सर्विस के जरिए सैकड़ों लोगों से ठगी कर चुकी है।

प्रोफेसर पिता का कहना, मर चुकी मेरे लिए
आरोपी के पिता सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर है। प्रिया यहां पर पढ़ाई के लिए आई थी, लेकिन गलत लोगों से दोस्ती के बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम बढ़ा दिए। जब एटीएम लूट में लोगों ने उसके पिता से पूछा तो उनका कहना था कि जब से उसने गलत लोगों की दुनिया चुनी है, मेरे लिए वह मर चुकी है।

Story Loader