19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fagotsav : गणेश मंदिरों में फागोत्सव की धूम, भक्तों के संग गजानन खेल रहे गुलाल होली

भगवान गणेशजी को केसरिया की नवीन पोशाक व पचरंगी साफा धारण करवा कर फूलों के सिंहासन पर विराजमान किया गया।

2 min read
Google source verification
Fagotsav

जयपुर. शहर के गणेश मंदिरों में बुधवार को फागोत्सव का आयोजन हो रहा है। मोती डूंगरी गणेशजी, नहर के गणेशजी समेत अन्य गणेश मंदिराें आज फागोत्सव मनाया जा रहा है। भगवान गणेश का मनमोहक फागुणिया शृंगार किया गया। इसके साथ ही मंदिरों में हो रहे फागोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से फाग के रंग बिखर रहे हैं।

गजानन को धारण कराया पचरंगी साफा

मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान गणेशजी को केसरिया की नवीन पोशाक व पचरंगी साफा धारण करवा कर फूलों के सिंहासन पर विराजमान किया गया। गणेशजी महाराज फूलों के सिंहासन पर विराजमान होकर शाम 5 बजे से भक्तों के संग गुलाल अभ्रक, फूल और गुलाल गोटों से होली खेलेंगे। इसी समय भगवान गजानद की विशेष पूजन किया जाएगा। शाम 6 से रात 9:30 बजे तक मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। फाग उत्सव में शेखावाटी के लोक कलाकार डफ और चंग की थाप पर अपनी प्रस्तुति से गजानन को रिझाएंगे।

नहर के गणेशजी के सजी फागुणिया झांकी

ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित दाहिनी सूंड़ व दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज के मंदिर में आज फागोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह मंगला झांकी के साथ ही गणेशजी महाराज के गुलाल, ढप-चंग, पिचकारियों से सजी फागुणिया झांकी के दर्शन हो रहे है। मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सानिध्य में दोपहर 2 बजे से पद्मश्री गुलाबो व साथी कलाकरों के अलावा अन्य लोक कलाकार नृत्य व गायन से गणेशजी महाराज को रिझाएंगे। मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि शाम 7 बजे से देर रात्रि तक कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दाैरान भक्त गजानन के संग फूलों की होली खेलेंगे। इसके बाद प्रसादी का आयोजन होगा।

चांदपोल परकोटा वाले गणेशजी मंदिर में फाग महोत्सव का आयोजन होगा। पं. अमित शर्मा के सान्निध्य में सुबह गणेशजी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद नवीन पोशाक धारण करवाई गई। दोपहर 12 बजे से भक्त फाग के गीत व भजनों की प्रस्तुति देंगे।