scriptनेशनल हाईवे पर अब केवल फास्टैग, वरना भरना पड़ेगा दोगुना टोल टैक्स | fastag mandatory from february 15 | Patrika News
जयपुर

नेशनल हाईवे पर अब केवल फास्टैग, वरना भरना पड़ेगा दोगुना टोल टैक्स

देशभर में नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर रविवार रात 12 बजे से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया।

जयपुरFeb 15, 2021 / 02:10 pm

Kamlesh Sharma

fastag mandatory from february 15

देशभर में नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर रविवार रात 12 बजे से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया।

जयपुर। देशभर में नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर रविवार रात 12 बजे से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया। इसके बाद राज्य में 89 टोल प्लाजा पर कैशलेन हटाना शुरू कर दिया गया।
राज्य में रात तक भी लगभग 15 फीसदी वाहन कैशलेन से निकल रहे थे।
अब फास्टैग नहीं है और कैश देना है तो दोगुना टोल वसूला जाएगा। अभी तक राज्य में टोल प्लाजा से औसतन 5 लाख वाहन रोजाना फास्टैग का उपयोग कर रहे थे। औसतन एक लाख वाहन रोजाना कैशलेन से निकल रहे थे। गौरतलब है कि इससे पहले एक जनवरी से फास्टैग अनिवार्य किया गया था। बाद में सड़क-परिवहन मंत्रालय ने अवधि बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दी थी।
नहीं बढ़ेगी डेडलाइनः गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 15 फरवरी से देशभर के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य होंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार अब फास्टैग की डेडलाइन में बढ़ोतरी नहीं करेगी। यानी 1 फरवरी के बाद से देशभर के सभी टेल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा।
ऐसे काम कर रहा फास्टैग
फास्टैग, रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडिफिकेशन टैक्नोलॉजी पर आधारित टैग है। यह वाहन की विंड स्क्रीन पर लगाया जा रहा है। इसे टोल प्लाजा पर लगी डिवाइस रीड करती है। फास्टैग स्कैन होते ही टोल राशि कट जाती है और मोबाइल पर मैसेज आ जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो