इस बीच यह सामने आ रहा है कि आयोजन समिति ने पर्यटन विभाग से प्रदेश के जयपुर समेत उन सात शहरों की सूची मांगी है जहां आइफा-25 से पहले बॉलीवुड स्टार्स के वीकेंड मनाने का शेड्यूल तय किया जा सके। इन सितारों के माध्यम से राजस्थान पर्यटन की वैश्विक स्तर पर बॉब्डिंग हो सके। पर्यटन विभाग के अधिकारी सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कह रहे लेकिन कई स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार सामने आया कि प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वीकेंड मनाने वालों में अमिताभ बच्चन, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट सहित कई अन्य बॉलीवुड स्टार्स हो सकते हैं।