
'मेरा अब्दुल ऐसा नहीं'... पाकिस्तान गई अंजू पर बनेगी फिल्म, दुनिया देखेगी Anju-Nasrullah Love Story
जयपुर। भारत से पाकिस्तान की गई अंजू को लेकर फिल्म बनने जा रही है। इसकी घोषणा जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने की है। बताया जा रहा है कि फिल्म का नाम 'मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है' होगा। प्रोडेक्शन कंपनी पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पर भी फिल्म बना रही है। अंजू मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं, लेकिन राजस्थान के अलवर में वह नौकरी करती थी। इसके बावजूद भी अपने 2 बच्चों और पति अरविंद को छोड़कर भारत से पाकिस्तान भाग गई।
पहले से बना रखा था प्लान
पाकिस्तान जाने के लिए अंजू ने पहले से तैयारी की हुई थी। उसने पासपोर्ट और वीजा बनवाया हुआ था। उसके बाद अपने घर वालों से कहा कि वह अपने दोस्त की शादी में जयपुर जा रही है। इस तरह से वह घर वाले को जयपुर बताकर फ्लाइट से लाहौर पहुंची। वहां पर पहले प्रेमी सरुल्लाह को बुलाया और उसके साथ चली गई। सरुल्लाह और अंजू ने पाकिस्तान में निकाह कर लिया है।
यह भी पढ़ें : अंजू पर मेहरबान हुआ पाकिस्तान, एक साल के लिए बढ़ाया वीजा
फेसबुक पर हुई थी दोनों की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक अंजू ने करीब 2 साल पहले पाकिस्तानी लड़के नसरुल्लाह को सोशल मीडिया फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे यह बातचीत का सिलसिला प्रेम में बदल गया।
Published on:
10 Aug 2023 12:50 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
