8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anju-Nasrullah Love Story: अंजू पर मेहरबान हुआ पाकिस्तान, एक साल के लिए बढ़ाया वीजा

Anju-Nasrullah Love Story: पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह के प्यार में पागल हुई अंजू उर्फ फातिमा को लेकर बड़ी अपडेट है। खबर है कि पाकिस्तान ने अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में वीजा बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 8 Aug 2023, 3:57 PM IST

photo1691489618.jpeg

जयपुर। Anju-Nasrullah Love Story: पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह के प्यार में पागल हुई अंजू उर्फ फातिमा को लेकर बड़ी अपडेट है। खबर है कि पाकिस्तान ने अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में वीजा बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद उनका वीजा को बढ़ा दिया गया है, हालांकि एक्सटेंड हुआ वीजा अंजू को मिलने में अभी 10 दिन लगेंगे।

दरअसल सोशल मीडिया पर नसरुल्लाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नसरुल्लाह कर रहा है कि मैं अपनी पत्नी का वीजा एक्सटेंड कराने के लिए इस्लामाबाद आया था, मैंने सारे जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करा दिए हैं और अंजू का वीजा एक साल के लिए एक्सटेंड हो गया है, जो 10 दिन बाद उसे मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें : Anju Nasrullah Love Story: प्रेमी नसरुल्लाह के लिए पकिस्तान गई अंजू का दुबई कनेक्शन आया सामने

अंजू का दुबई कनेक्शन भी आया सामने
एक ओर अंजू का दुबई से कनेक्शन भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान जाने से पहले अंजू नसरूल्लाह से जितनी बात करती थी, उससे ज्यादा देर तक वह दुबई के संपर्क में रहती थी। जांच एजेंसी पता लगा रही है कि अंजू किस शख्स से बात करती थी और उसके अंजू के क्या संबंध थे। क्या उसी शख्स ने अंजू के पासपोर्ट और वीजा में मदद की थी। अभी जांच एजेंसी ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है।