3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती ने युवक के साथ बनाए ऐसे गंदे वीडियो, फिर हुआ यह..

एक युवक को युवती के साथ सोशल मीडिया पर हॉय हैल्लो करना भारी पड़ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
युवती ने वीडियो कॉल पर युवक के साथ बनाए ऐसे गंदे वीडियो, फिर हुआ यह..

युवती ने वीडियो कॉल पर युवक के साथ बनाए ऐसे गंदे वीडियो, फिर हुआ यह..

जयपुर। एक युवक को युवती के साथ सोशल मीडिया पर हॉय हैल्लो करना भारी पड़ गया। युवती ने बातें करके पहले युवक को विश्वास में लिया। फिर वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। और 97 हजार रुपए भी हड़प लिए। बाद में 5 लाख रुपए डिमांड रकम नहीं देने पर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और पीड़ित को अब बदनाम करने की धमकियां दी जा रही है। पीड़ित ने परेशान होकर ब्यावर सिटी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्यावर सिटी थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गोकुलनगर निवासी 30 वर्षीय युवक की और से थाने पर शिकायत दी गई है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल पर कुछ समय पहले व्हाट्सएप पर हाय लिखा मैसेज आया था। मैसेज कर उसका नाम पूछा तो युवती ने अपना नाम बता दिया। बाद में दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। युवती उसे सही ढंग से बात करती थी इसी कारण उसे पर किसी तरह का पीड़ित को शक नहीं हुआ।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बातचीत के दौरान युवती के द्वारा उसे रात्रि में वीडियो कॉल करने के लिए कहा। उसने वीडियो कॉल किया तो युवती वीडियो कॉल पर नग्न अवस्था में थी और उससे बातचीत करने लग गई। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। लेकिन इस दौरान उसे किसी तरह की जानकारी नहीं थी। एक दिन युवती ने उसे 5 लाख रुपए की डिमांड करने लग गई उसने रुपए नहीं दिए तो उसके अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और बदनाम करने की धमकियां दी गई। जिससे वह मानसिक अवसाद में आ चुका है।

Story Loader