7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

म्यूजिक की धुन पर थिरके कदम, छात्राओं ने जमकर खनकाए डांडिया, देखें वीडियो

कार्यक्रम में रंग-बिरंगी वेशभूषा में म्यूजिक की धुन पर थिरकती छात्राओं ने जमकर डांडिया खनकाए।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Oct 30, 2023

डांडिया की धुन पर थिरके कदम, छात्राओं ने मिलाई ताल से ताल, देखें वीडियो

डांडिया की धुन पर थिरके कदम, छात्राओं ने मिलाई ताल से ताल, देखें वीडियो



जयपुर। रंग-बिरंगा पांडाल, डांडियों की खनक और युवाओं में सतरंगी जोश भरने वाला संगीत। मौका था एस एस जी पारीक (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, जयपुर की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव का। कार्यक्रम में रंग-बिरंगी वेशभूषा में म्यूजिक की धुन पर थिरकती छात्राओं ने जमकर डांडिया खनकाए। छात्राओं ने 'ढोल बाजे रे', 'पंखिडा', 'जय अम्बे' जैसे गानों पर ताल से ताल मिलाई। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर आर्यन शर्मा ने अपनी आवाज का जादू चलाया। इस दौरान छात्राओं ने भी गानों की फरमाहिश की झड़ी लगा दी। आर्यन ने 'अग लावा मजबूरी नू, तू अपना बना ले' जैसे मनमोहक गाने गाकर समां बांध दिया।

विजेताओं को पुरस्कार वितरित
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी पारीक, डॉ. प्रमिला दुबे, चंदा शर्मा तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने मां दुर्गा की आराधना से की। इसके बाद छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गई। इसमें छात्राओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं का जोश व उत्साह देखने लायक रहा। निर्णायक मंडल की टीम ने बेस्ट डांडिया ड्रेस, बेस्ट परफॉर्मेंस, बेस्ट डेकोरेटेड डांडिया का चयन किया। प्राचार्य ने सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।