13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dish TV और Videocon D2h ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इन प्लान्स के साथ 2 महीने फ्री में देखें चैनल्स

Dish TV और Videocon D2h अपने लॉन्ग टर्म प्लान्स पर एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हैं। दोनों DTH सेवा प्रदाता अपने 10 महीने के लॉन्ग-टर्म प्लान पर 2 महीने की अतिरिक्त सेवा ऑफर का रहे हैं। इसमें 6 महीने के प्लान वाले सब्सक्राइबर्स को भी एक्स्ट्रा सर्विस बेनिफिट्स मिलेंगे। Videocon D2h और Dish TV ने पिछले साल अपने मर्जर की घोषणा की थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Dish TV और Videocon D2h ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इन प्लान्स के साथ 2 महीने फ्री में देखें चैनल्स

Dish TV और Videocon D2h ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इन प्लान्स के साथ 2 महीने फ्री में देखें चैनल्स,Dish TV और Videocon D2h ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इन प्लान्स के साथ 2 महीने फ्री में देखें चैनल्स,Dish TV और Videocon D2h ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इन प्लान्स के साथ 2 महीने फ्री में देखें चैनल्स

Videocon D2h, Dish TV का 2 महीने फ्री सर्विस ऑफर: Dish TV अपने 10 महीने के लॉन्ग टर्म प्लान के साथ 2 महीने की एक्स्ट्रा सर्विस ऑफर कर रहा है। इसका मतलब यह है की 10 महीने का प्लान लेकर यूजर्स कुल 12 महीने की सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इसमें यूजर्स को सिर्फ 10 महीने की पेमेंट ही करनी होगी। इसी तरह 6 महीने के सब्सक्रिप्शन में 1 महीने की एक्स्ट्रा सर्विस फ्री मिलेगी।इसका मतलब 6 महीने के प्लान की पेमेंट में यूजर्स को 7 महीने की सेवा का लाभ मिलेगा। Videocon D2h और Dish TV, दोनों ही 6 महीने के सब्सक्रिप्शन पर अतिरिक्त 30 दिन की सेवा फ्री में दे रहे हैं। इसी के साथ, 3 महीने के सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को अतिरिक्त 14 दिन की सेवा फ्री मिलेगी। D2h बेनिफिट्स के रूप में फ्री सेट-टॉप बॉक्स भी ऑफर कर रहा है।

इसी के साथ, आपको बता दें, Dish TV अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है।
Dish TV यूजर्स अपने स्टैण्डर्ड सेट-टॉप बॉक्स को HD STB में मात्र Rs 799 में अपग्रेड कर सकते हैं। Dish TV SD बॉक्स यूजर्स कंपनी को कॉल कर के अपग्रेड की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसमें Dish TV Rs 799 में ही Rs 119 का HD चैनल पैक भी उपलब्ध करवा रही है। इसका मतलब है की सेट-टॉप बॉक्स के लिए, तो मात्र Rs 680 ही लिए जा रहे हैं। यूजर्स अपनी पसंद का चैनल पैक कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिये चुन सकते हैं।Dish TV अपने ग्राहकों को HD चैनल पैक्स की वाईड रेंज उपलब्ध करवाता है। HD सेट-टॉप बॉक्स पर भी यूजर्स SD चैनल्स देख सकते हैं, लेकिन कंपनी का कहना है की SD चैनल्स की तुलना में HD चैनल्स 5 गुना अधिक क्लैरिटी उपलब्ध करवाते हैं।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग