दरअसल आज दुनिया में लगभग हर दूसरा आदमी अपने फोन में ही बिजी नजर आता है। स्मार्टफोन की लत के कारण लोग अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, समुदाय के लोगों और यहां तक कि दफ्तर के लोगों से भी दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में बिना स्मार्टफोन के कुछ वक्त निकालना पेपर फोन एप की लॉन्चिंग का मकसद है। एंड्रॉयड यूजर्स पेपर फोन को Google Play Store (गूगल प्ले) से डाउनलोड कर सकते हैं। यह आपसे जरूरी जानकारी मांगेगा और आपकी जरूरत के अनुसार सेगमेंट पेश करेगा। आप मैनुअली इसमें जानकारी देकर पेपर फोन बुकलेट तैयार कर सकते हैं। यह एप आपको कॉन्टैक्ट्स, मैप्स, मीटिंग्स, नोट्स, फोटोज, टास्क लिस्ट या वैदर जैसी इन्फॉर्मेशन चूज करने का मौका देता है और फिर इसे एक पेपर की शीट पर व्यवस्थित करता है, जिसका आप प्रिंट ले सकते हैं।