scriptएनएस की पब्लिसिटी के आगे नतमस्तक ग्रेटर सरकार, कर रही हादसे का इंतजार | Patrika News
जयपुर

एनएस की पब्लिसिटी के आगे नतमस्तक ग्रेटर सरकार, कर रही हादसे का इंतजार

एनएस पब्लिसिटी की मनमानी का आलम यह है कि मालवीय नगर पुलिया पर लगे भारी भरकम यूनीपोल अब तक नहीं उतारे हैं। जबकि, कई माह पहले ही कार्यादेश की समय सीमा खत्म हो चुकी है।

जयपुरMay 19, 2024 / 04:43 pm

Ashwani Kumar

जयपुर। ग्रेटर नगर निगम में बीते दिनों नए अधिकारी भी आ गए, लेकिन जो नए अधिकारी आए हैं, वे भी एनएस पब्लिसिटी के सामने नतमस्तक हैं। एनएस पब्लिसिटी की मनमानी का आलम यह है कि मालवीय नगर पुलिया पर लगे भारी भरकम यूनीपोल अब तक नहीं उतारे हैं। जबकि, कई माह पहले ही कार्यादेश की समय सीमा खत्म हो चुकी है। यहां यूनीपोल काफी वजनी और काफी ऊंचे हैं लेकिन निगम अधिकारियों की शह के चलते अब तक इनको नहीं हटाया गया है। जबकि, कार्यादेश खत्म होते ही यूनीपोल हटाने का प्रावधान है।
सभी जगह मनमानी

इसके अलावा शहर में कई जगह एन एस पब्लिसिटी ने निर्धारित आकार से बड़े यूनीपोल और गेंट्री लगा रखी हैं। गेंट्री का साइज अपने हिसाब से ही बढ़ा लिया। इससे निगम को न सिर्फ राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि उन लोगों को भी जान का खतरा है जो इन गेंट्री के नीचे से गुजरते हैं।
दरअसल, गेंट्री से लेकर यूनीपोल व टावर को बनाने से पहले उसकी डिजायन एमएनआइटी या किसी अन्य संस्थान से अप्रूव करानी होती है और उसी के हिसाब से डिजायन तैयार करनी होती है। लेकिन, एनएस पब्लिसिटी ने अप्रूव्ड डिजायन को ही बदल दिया। हैरानी की बात यह है कि ग्रेटर नगर निगम के अधिकारी चुप्पी साधे हुए बैठे रहे।
भीड़ भरे बाजार में सट्टेबाजी ऐप का हो रहा प्रचार

-सट्टेबाजी ऐप के विज्ञापन अपनी साइट पर लगाकर एनएस पब्लिसिटी खूब चांदी कूट रही है। मालवीय नगर के डी-ब्लॉक, ओटीएस चौराहा, जगतपुरा स्थित गोविंद विहार और सरदार पटेल मार्ग पर सट्टेबाजी ऐप का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
-मालवीय नगर पुलिया स्थित गौरव टावर तो सट्टेबाजी के ऐप से अटा पड़ा है। इमारत पर तीन बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए हैं। यहां दिन भर लोगों की भारी आवाजाही रहती है। ग्रेटर निगम के अधिकारियों की निगाह इन बड़े-बड़े होर्डिंग पर नजर नहीं पड़ रही है।

Hindi News/ Jaipur / एनएस की पब्लिसिटी के आगे नतमस्तक ग्रेटर सरकार, कर रही हादसे का इंतजार

ट्रेंडिंग वीडियो