13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाली अमावस्या: कान्हा के द्वार उमड़ा श्रद्धा का ज्वार

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 13, 2026

Rajasthan

करौली करौली. हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार को लघु वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध करौली नगरी में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जन-जन के आराध्य भगवान मदनमोहनजी के दर्शनों के लिए भोर से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। मंगला आरती के समय मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु जुट गए। ठाकुरजी के मनोहारी स्वरूप की एक झलक पाने के लिए भक्तों में ऐसी आतुरता रही कि मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक श्रद्धालुओं की कतारें नजर आईं।

हरियाली अमावस्या पर भगवान मदनमोहनजी का विशेष शृंगार कर हरी पोशाक धारण कराई गई। मंदिर में वन विहार की मनोहारी झांकी सजाई गई, जिसने भक्तों का मन मोह लिया। मंदिर परिसर कृष्ण भजनों और भगवान मदनमोहनजी के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर ठाकुरजी के दर्शन करते और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की मनौती मांगते नजर आए। इधर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। मंदिर के मुख्य द्वार, आसपास के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। वाहनों का प्रवेश परकोटे के बाहर रोक दिया गया।



भोर से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु

मंगला आरती से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला दिन चढऩे के साथ बढ़ता गया। करौली शहर के अलावा जिले के विभिन्न गांव-कस्बों तथा समीपवर्ती जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान मदनमोहनजी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। ठाकुरजी के दर्शन होते ही श्रद्धालुओं के चेहरे पर भक्ति और संतोष के भाव दिखाई दिए।



शहर के मंदिर भी रहे आस्था के केंद्र

हरियाली अमावस्या पर शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया। गोविंद देवजी मंदिर, नवल बिहारीजी मंदिर, महाप्रभुजी मंदिर सहित अन्य देवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और शृंगार हुए। इन मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिरों में गूंजते भजन, घंटियों की ध्वनि और जयकारों से करौली का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।



बाजारों में भी रही चहल-पहल

मंदिरों में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ शहर के बाजारों में पहुंची। इससे बाजारों में भी दिनभर खासा उत्साह और चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री, प्रसाद, मिठाइयों, चूडिय़ां सहित अन्य सामान की खरीदारी की।





करौली. हरियाली अमावस्या पर भगवान मदनमोहनजी मंदिर में दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु तथा भगवान की सजाई झांकी।