जयपुर

अपनी उम्र से तीस साल छोटी लड़की से शादी कर ली, सुहागरात की रात ही दूल्हे के साथ हो गया तगड़ा कांड, पुलिस बुलानी पड़ी

जोधपुर से चंद लोग और मेहमान बीकानेर के पाचौडी गए और वहां पर गुपचुप शादी करा आए।

1 minute read
Mar 11, 2023
police demo pic

जयपुर
जोधपुर जिले से बड़ी खबर है। पांच लाख रुपयों के लिए परिवार ने अपनी ही बेटी को बेच दिया। पंद्रह साल की बेटी की शादी उससे तीस साल बड़े आदमी से कराने जा पहुंचे। लेकिन किसी तरह से इस बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई और अब मामला थाने तक जा पहुंचा। अब तो पुलिस के अलावा बाल बाल आयोग भी एक्टिव हो गया है। अब परिजनों और शादी करने वाले दूल्हे को अरेस्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है।

मामले की जांच जोधपुर जिले की चाखू थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि बजरासर गांव में रहने वाली पंद्रह साल की किशोरी की शादी करा दी गई और उसके बाद अब पुलिस ने एक्शन लिया है। जोधपुर जिले के अलावा बीकानेर जिले के कलेक्टर को भी इस माले में एक्शन लेने को कहा गया है।

दरअसल दो बहनें जिनमें एक की उम्र 18 साल से ज्यादा और दूसरी की उम्र करीब पंद्रह साल है। दोनो अपने मौसा और मौसी के पास जोधपुर में रह रही हैं। मौसा और मौसी ने बीकानेर के पाचौड़ी में रहने वाले किशन सिंह से बड़ी बेटी की शादी तय कर दी। 45 साल के किशन सिंह से इसके लिए 5 लाख रुपए लिए गए। लेकिन शादी से एन पहले बड़ी बहन ने शादी से इंकार कर दिया। ऐसे मंे परिवार ने छोटी को राजी कर लिया और उसकी शादी गुरुवार को किशन सिंह से करा दी।

जोधपुर से चंद लोग और मेहमान बीकानेर के पाचौडी गए और वहां पर गुपचुप शादी करा आए। इसकी सूचना किसी ने शुक्रवार को पुलिस को दे दी। बीकानेर पुलिस से जोधपुर पुलिस को सूचना मिली और उसके बाद बाल सरंक्षण आयोग तक मामला पहुंच गया। आखिर किशोरी को बरामद कर लिया गया। अब पुलिस कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में लग गई हैं।

Published on:
11 Mar 2023 10:32 am
Also Read
View All

अगली खबर