जयपुर

Gujarat: बनासकांठा राजपरिवार की 90 साल की रानी का अपहरण

बनासकांठा जिले की कांकरेज तहसील के थरा में पूर्व राजपरिवार की 90 साल की बुजुर्ग महिला के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर किए अपहरण के संबंध में चार लोगों पर आरोप लगाते हुए थरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है

less than 1 minute read
Oct 13, 2022

बनासकांठा जिले की कांकरेज तहसील के थरा में पूर्व राजपरिवार की 90 साल की बुजुर्ग महिला के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर किए अपहरण के संबंध में चार लोगों पर आरोप लगाते हुए थरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। बनासकांठा जिले की कांकरेज तहसील के थरा निवासी व पूर्व राजपरिवार की 90 साल की बुजुर्ग महिला मोटी माता रसिककुंवरबा मंगलसिंह वाघेला का अपहरण किया गया। राजकोट जिले के गढडा गांव स्थित पीहर में पिता लगधीरसिंह की पुश्तैनी 42 एकड़ जमीन का विवाद चल रहा है।

कार में सवार होकर आए अपहरणकर्ता
थरा थाने में सौतेले पुत्र भगीरथसिंह मंगलसिंह वाघेला ने मामला दर्ज करवाया। जानकारी के अनुसार रसिककुंवरबा थरा में अपने निवास पर परिवार के साथ मौजूद थीं। उस समय कार में सवार होकर चार अपहरणकर्ता वहां पहुंचे। इनमें गढडा निवासी गायत्रीदेवी गजेंद्रसिंह जाडेजा, राजकोट निवासी रविराजसिंह परमार, हरिसिंह सोढा, राजभा जाडेजा शामिल हैं।

अज्ञात स्थान पर ले जाकर छिपाया
चारों ने रसिककुंवरबा का अपहरण किया और कार से अपने साथ ले गए। उन्होंने बुजुर्ग महिला को अज्ञात स्थान पर ले जाकर छिपा दिया। मामला दर्ज कर थाने की टीम ने जांच आरंभ की।

संतान नहीं होने पर पति ने की थी दूसरी शादी

प्रारंभिक जांच के अनुसार थरा के पूर्व राजपरिवार के मंगलसिंह वाघेला का विवाह गढडा निवासी लगधीरसिंह की पुत्री रसिककुंवरबा के साथ हुआ था। संतान नहीं होने पर पति मंगलसिंह ने बनासकांठा जिले की कांकरेज तहसील के कसरा गांव निवासी सुरेंद्रसिंह गोहिल की पुत्री से दूसरा विवाह किया।

दूसरी पत्नी से पांच संतान

दूसरी पत्नी से पांच संतान हुई। इनमें से भगीरथसिंह ने मामला दर्ज करवाया है। भगीरथसिंह व भाई वीरभद्रसिंह वाघेला तलाशी के लिए राजकोट में गायत्रीदेवी गजेंद्रसिंह जाडेजा के घर पहुंचे लेकिन, वहां ताला लगा मिला और फोन भी स्विच ऑफ कर दिया गया।

Published on:
13 Oct 2022 05:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर