
Guru Gochar 2021 Guru Ka Rashi Parivartan 2021 Guru Kumbh Mein
जयपुर. नवग्रहों के सबसे शुभ ग्रह बृहस्पति का कुंभ राशि में प्रवेश हो गया है। देवगुरू बृहस्पति कुंभ राशि में 6 अप्रैल से 14 सितंबर तक रहेंगे। करीब ढाई महीने बाद वक्री होने से लौटकर मकर राशि में आएंगे और 21 नवंबर को फिर कुंभ में चले जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि अपनी नीच राशि मकर से शनि की ही राशि कुंभ में आने से अधिकांश लोगों को अब बृहस्पति का शुभ फल प्राप्त होगा। ज्यादातर लोगों के करियर पर इसका सर्वाधिक शुभ असर पड़ेगा।
मेष राशि— बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर से संबंधित परेशानियां खत्म होंगी और नए काम प्रारंभ हो जाएंगे। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
वृष राशि— मिश्रित समय रहेगा। धन संबंधी सुख बढ़ेगा पर सेविंग खत्म भी हो सकती है। प्रॉपर्टी—वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। करियर में कठोर परिश्रम करना होगा पर विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित होगा।
मिथुन राशि— नौकरी में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। बिजनेस में मेहनत के मुताबिक फल मिलेगा। अटकी रकम मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं, संतान से संबंधित मामलों में राहत मिलेगी।
कर्क राशि— धन—संपत्ति के मामलों में संभलकर रहना होगा। नए काम में बहुत सोचसमझकर ही निवेश करें क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं। करियर और प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है।
सिंह राशि— दैनिक कामकाज में खासा सुधार होगा। करियर में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बृहस्पति के शुभ प्रभाव से पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत में फायदा होगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
कन्या राशि— दैनिक कामकाज में हर हाल में विवाद से बचें। व्यवसायिक यात्राओं के योग बन रहे हैं जोकि लाभदायक साबित होंगी। बिजनेस में अर्से से रुका पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कामकाज बेहतर हो सकता है।
तुला राशि— नौकरी और बिजनेस में मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। पारिवारिक मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। योजनाएं पूरी होंगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी हालांकि संक्रामक बीमारी से बचना होगा।
वृश्चिक राशि— निवेश और लेन-देन में अतिरिक्त सतर्कता बरतें अन्यथा धन हानि की आशंका है। करियर ग्रोथ के लिए उत्तम समय है पर काम पूर्ण गोपनीयता से ही संभव हैं। पार्टनर से कोई फायदा मिल सकता है।
धनु राशि— करियर में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत बढ़ेगी लेकिन सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। प्रॉपर्टी के काम पूरे होंगे। महत्वपूर्ण मगर विवादित मामले सुलझ जाएंगे।
मकर राशि— करियर में खासी सफलता मिलने के योग हैं। व्यवसायिक दुश्मनों पर आपका वर्चस्व स्थापित हो सकता है। परिजनों से हर प्रकार का सहयोग मिल सकता है. सेहत में सुधार होगा और धन संपत्ति प्राप्त होगी।
कुंभ राशि— दैनिक कामकाज में किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी या बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन अतिरिक्त आय होने के भी योग हैं। सेहत खराब होने की आशंका है, सावधान रहें।
मीन राशि— प्रॉपर्टी से दैनिक आय बढ़ सकती है। नौकरी और बिजनेस में दौड़-भाग बढ़ेगी। करियर में कोई बदलाव भी हो सकता है पर यह लाभप्रद होगा। विरोधी परेशान कर सकते हैं। सेहत पर गंभीरता से ध्यान देना होगा।
Published on:
06 Apr 2021 06:38 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
