साथी खिलाडिय़ों संग अच्छा तालमेल
गावस्कर ने कहा, जब आप हार्दिक को कप्तान के तौर पर देखते हैं तो सबसे खास बात यह है कि उनका साथी खिलाडिय़ों के साथ कितना अच्छा तालमेल है। वे अपने साथियों को काफी सहज महसूस कराते हैं। हो सकता है कि वे उनक कंधे पर हाथ उनका मनोबल बढ़ाते हों और उनका साथ देते हों। साथी खिलाडिय़ों को सहज महसूस कराना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे वे मैदान पर उतरकर अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकते हैं।