प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर, कई शहरों में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा
जयपुर। राजस्थान में प्रचंड गर्मी और लू का कहर जारी है। गर्मी के तीखे तेवर भीषण गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है तो वहीं जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रखा है। पिछले पांच छह दिनों से प्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार है। लोग गर्मी से बचाव के जतन में लगे हैं। तेज गर्मी के चलते कूलर पंख तक काम नहीं कर रहे हैं। बुधवार को जयपुर में पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही बादलों की लुका-छिपी का खेल भी चल रहा है।
प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक शहरों में मंगलवार को पारा 46 डिग्री पार दर्ज किया है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवा से लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। मौसम विभाग ने दोबारा और पांच दिन का रेड अलर्ट जारी कर रखा है। प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद मिलने में कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। इससे पहले मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया था। इसके बाद गर्मी के तीखे तेवरों को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया। लू के थपेड़ों और तेज गर्मी ने राजधानी जयपुर के लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। लोग गर्मी से बचाव के लिए तरह-तरह के जतन करने में लगे हैं। प्रदेश के 8 शहरों में मंगलवार को पारा 45 डिग्री से पार दर्ज किया गया।
प्रदेश के 7 शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गए हैं। चूरू को 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ विश्व का सबसे गर्म शहर रहा। यहां भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और लू ने हाहाकार मचा रखा है। आलम ऐसा है कि घर के अंदर कूलर, एसी और पंखे के बिना एक पल भी नहीं बैठा जा सकता है। रेकॉर्ड तापमान में सडक़ों को पिघलने से रोकने के लिए प्रशासन ने सडक़ों पर पानी के छिडक़ाव करवाना पड़ रहा है। इंसान के साथ ही पशुओं के भी हाल बेहाल है। सोमवार को चुरू में रेकॉर्ड तापमान 50.3 डिग्री तापमान रेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने चुरू में लू को लेकर चेतावनी जारी कर रखी है। चूरू के साथ सीकर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हिन्द महासागर के मालदीप व लक्ष्यद्वीप के पास सक्रिय भारतीय दक्षिणी-पश्चिमी मानसून उत्तर पूर्व दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया है। इसके चलते मानसून केरल तट पर नहीं पहुंच रहा है। पिछले चार दिनों से हिन्द महासागर से आ रहा मानसून का विचलन पश्चिम व उत्तर पश्चिमी दिशा में बढने से सोमालिया व यमन देशों की ओर मुड़ गया। इससे मानसून केरल तट की ओर नहीं पहुंच पाया। मानसून के अब 9 से 12 जून के बीच केरल तक पहुंचने की संभावना जताई गई है ।
आज दिन का ये रहा तापमान श्रीगंगानगर 46 डिग्री तापमान जोधपुर 45 डिग्री तापमान चूरू 47 डिग्री तापमान जैसलमेर 45 डिग्री तापमान बारमेर 45 डिग्री तापमान कोटा 47