1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीगंगागनर में भारी बारिश: 94 साल बाद हुई ऐसी बारिश, 10 तस्वीरों में देखें ‘बाढ़’ के हालात

Heavy Rain In Sri Ganganagar: राजस्थान के श्रीगंगानगर में शुक्रवार को हुई बारिश से 1928 में हुई अतिवृष्टि का रिकॉर्ड टूट गया। तब 252 मिलीमीटर बारिश हुई थी और अब 276.9 मिलीमीटर बरसात का नया रिकॉर्ड बना है। इससे पहले 2014 में 196 मिलीमीटर बारिश होने पर पानी की निकासी के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी थी।

3 min read
Google source verification
rain_in_sriganganagar1.jpg

Heavy Rain In Sri Ganganagar: राजस्थान के श्रीगंगानगर में शुक्रवार को हुई बारिश से 1928 में हुई अतिवृष्टि का रिकॉर्ड टूट गया। तब 252 मिलीमीटर बारिश हुई थी और अब 276.9 मिलीमीटर बरसात का नया रिकॉर्ड बना है। इससे पहले 2014 में 196 मिलीमीटर बारिश होने पर पानी की निकासी के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी थी।

rain_in_sriganganagar14.jpg

बारिश ने शहर को दरिया बना दिया। घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जलमग्न हुए शहर से पानी की निकासी के लिए प्रशासन को सेना की मदद लेनी पड़ी।

rain_in_sriganganagar.jpg

श्रीगंगानगर की सुखाड़िया सर्किल से मीरा चौक जाने वाली सड़क पर भरा हुआ पानी और उससे निकलते वाहन।

rain_in_sriganganagar7.jpg

गुरुनानक बस्ती में भरा हुआ पानी। जल भराव से उत्पन्न विकट हालातों से निपटने के लिए सेना ने पानी की निकासी का काम संभाला।

rain_in_sriganganagar9.jpg

श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी ताराचंद वाटिका रोड़ पर भरे बारिश के पानी से लोग गुजरते हुए।

rain_in_sriganganagar10.jpg

उदाराम चौक पर भरा हुआ पानी। कोई यहां से ना गुजरे इसलिए लोगों ने रस्सी बांधकर रास्ता बंद कर दिया।

rain_in_sriganganagar11.jpg

श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी वार्ड 4 में भरा बारिश का पानी। तस्वीर में ठेला भी पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है।

rain_in_sriganganagar13.jpg

भारी बारिश से श्रीगंगानगर के गौशाला मार्ग पर दोनों साइड पानी भर गया। सभी दुकानें और शोरूम बंद रहे। सड़क दिनभर सुनी पड़ी रही।

rain_in_sriganganagar3.jpg

श्रीगंगागनर में अतिवृष्टि से हजारों दुकानों में पानी भर गया।

rain_in_sriganganagar4.jpg

बारिश से जलभराव के बाद गुजरते हुए वाहन।