
Rajasthan 'नेताजी' के अवैध होर्डिंग्स... तो एफआईआर दर्ज
Heritage Municipal Corporation मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नाराजगी के बाद शहर में अवैध होर्डिंग्स— बैनरों को हटाने को लेकर हैरिटेज नगर निगम अब एक्शन में आ गया है। निगम प्रशासन इन होर्डिंग्स व बैनर पोस्टर हटाने के लिए अभियान चलाएगा, वहीं अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ अब नगर निगम प्रशासन एफआईआर दर्ज कराएगा। illegal hoardings इसके लिए निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने निर्देश जारी कर दिए है।
शहर में जगह—जगह मुख्य मार्गों पर लोगों की ओर से बधाई संदेश सहित अन्य तरह के होर्डिंग्स लगा दिए जाते है। उनको लेकर अब हैरिटेज नगर गिनम ने सख्ती बरतने की तैयारी शुरू कर दी है। हैरिटेज नगर निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने बताया कि शहर में अवैध होर्डिंग्स व बैनर लगाने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए है। शहर को सुंदर बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। अब बिना इजाजत किसी ने अवैध रूप से होर्डिंग्स व बैनर पोस्टर लगाए तो उसके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
हर जोन को एक—एक वाहन दिए...
निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने बताया कि शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स और बैनर—पोस्टरों को हटाने के लिए सभी जोन में अलग से संसाधन भी दिए गए है। इसके साथ ही हवामहल—आमेर जोन, किशनपोल जोन, आदर्श नगर जोन व सिविल लाइंस जोन क्षेत्र के लिए एक—एक वाहन अलग से उपलब्ध कराया गया है। वहीं मुख्यालय की होर्डिंग्स शाखा भी ऐसे अवैध होर्डिंग्स पर नियमित कार्रवाई करेगी।
Published on:
08 Jan 2022 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
