21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में 500 जगहों पर होगा गोकाष्ठ से होलिका का दहन

होली के दिन पर्यावरण बचाने के लिए इस बार राजधानी में 500 जगहों पर गोकाष्ठ से होलिका का दहन (Holika Dahan) होगा। इससे पहले हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 250 वार्डों में गोकाष्ठ से होलिका दहन के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। ग्रेटर जयपुर निगम उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए दोनों नगर निगमों के 250 वार्डों में 500 स्थानों पर गोकाष्ठ से होलिका दहन करने का संकल्प लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
शहर में 500 जगहों पर होगा गोकाष्ठ से होलिका का दहन

शहर में 500 जगहों पर होगा गोकाष्ठ से होलिका का दहन

शहर में 500 जगहों पर होगा गोकाष्ठ से होलिका का दहन
— दोनों नगर निगम के 250 वार्डों में होगा होलिका दहन
— शहर के 250 वार्डों में चलाएंगे जनजागरण अभियान चलाया

जयपुर। होली के दिन पर्यावरण बचाने के लिए इस बार राजधानी में 500 जगहों पर गोकाष्ठ से होलिका का दहन (Holika Dahan) होगा। इससे पहले हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 250 वार्डों में गोकाष्ठ से होलिका दहन के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
ग्रेटर जयपुर नगर निगम उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने बताया कि पर्यावरण और जैविक विविधता के संरक्षण के लिए दोनों नगर निगमों के 250 वार्डों में 500 स्थानों पर गोकाष्ठ से होलिका दहन करने का संकल्प लिया है। इसे सफल बनाने के लिए दोनों नगर निगमों के 250 वार्ड पार्षदों और पार्षद प्रत्याशियों के सहयोग से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें कॉलोनियों की विकास समितियों, व्यापार मंडलों व सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा। उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने बताया कि गोकाष्ठ का उपयोग करने से पेड़ों की सुरक्षा भी होगी।