20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा विधायकों ने जाना राज्यसभा में कैसे करते हैं वोट

होटल क्राउन प्लाजा में कैम्प के दूसरे दिन भाजपा विधायकों ने सुबह योग के साथ शुरुआत के बाद सबसे पहले गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजली अर्पित की। इसके बाद विधायकों ने 5 सत्रों में अलग-अलग विषयों पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jun 17, 2020

भाजपा विधायकों ने जाना राज्यसभा में कैसे करते हैं वोट

भाजपा विधायकों ने जाना राज्यसभा में कैसे करते हैं वोट

जयपुर।

होटल क्राउन प्लाजा में कैम्प के दूसरे दिन भाजपा विधायकों ने सुबह योग के साथ शुरुआत के बाद सबसे पहले गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजली अर्पित की। इसके बाद विधायकों ने 5 सत्रों में अलग-अलग विषयों पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इन सत्रों में पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी. सतीश , प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उप-नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने विधायकों से संवाद किया। कटारिया और राठौड़ ने विधायकों को राज्यसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी और मतदान का प्रशिक्षण और अभ्यास भी करवाया। सभी सत्रों में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और आरएलपी के अध्यक्ष पुखराज गर्ग मौजूद रहे ।

विधायी कार्यों और संसदीय नियमों की दी जानकारी

पहले सत्र में कटारिया और राठौड़ ने “विधायी कार्यों और संसदीय नियमों” की जानकारी विधायकों को दी। विधानसभा में विधायक की भूमिका और प्रश्न पूछने के साथ उनकी अधिकारो के बारे में बताया। दूसरे सत्र में पूनियां ने कोरोना संकट पर चर्चा की। भाजपा के सभी विधायकों ने लाकडाउन के दौरान अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चलाए गए राहत कार्यों की जानकारी दी। विधायकों ने सरकार पर भेदभाव के भी आरोप लगाए।

भाजपा करेगी आंदोलन

तीसरे सत्र में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने पर चर्चा हुई। जिसमें यह तय हुआ की और विषयों के साथ ही प्रदेश में बिजली-पानी के तीन महीनों के बिल माफ़ करने की माँग को लेकर कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा एक बड़ा आंदोलन करेगी। संगठनात्मक कार्य और विधायकों की भूमिका विषय पर हुए चौथे सत्र को राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी सतीश ने सम्बोधित किया।

कल आएंगी वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को विधायकों के कैम्प में शामिल होंगी। राजे विधायकों से मिलेंगी और रात को उनका होटल में ठहरने का कार्यक्रम है। प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी गुरुवार को पहुंचेंगे।