3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले IAS दंपत्ती दिल्ली से तड़ीपार

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस दंपत्ति को गृह मंत्रालय ने दिल्ली से तड़ीपार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आईएएस संजीव खिरवार का तबादला लद्दाख कर दिया है। वहीं उनकी पत्नी रिंकू का तबादला कर अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है। संजीव खरवार 1994 बैच के अधिकारी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
IAS sanjeev khirwar and Dog.jpg

IAS sanjeev khirwar and Dog

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस दंपत्ति को गृह मंत्रालय ने दिल्ली से तड़ीपार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आईएएस संजीव खिरवार का तबादला लद्दाख कर दिया है। वहीं उनकी पत्नी रिंकू का तबादला कर अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है। संजीव खरवार 1994 बैच के अधिकारी हैं।

गौरतलब है दिल्ली में राजस्व आयुक्त पद पर तैनात थे। दिल्ली के जिलाधिकारी उनके मातहत काम करते थे। आईएएस दंपत्ति पर आरोप है कि वह दक्षिणी दिल्ली में स्थिति इस स्टेडियम से रोज शाम 7 बजे खिलाड़ियों और कोच को बाहर निकालवा देते थे। इसके बाद वह पत्नी रिंकू समेत इस स्टेडियम में कुत्ते के वॉक पर लेकर आता था।
हालांकि इस मसले को लेकर एक पहलू और भी सामने आ रहा है कि भले यह तबादला दूर के प्रदेश में किया गया है लेकिन इससे दोनों आईएएस को लाभ होगा। गोवाहाटी और लददाख में सबसे ज्यादा हार्डशिप भत्ता मिलता है। वह भत्ता अब इन दोनों ही आईएएस को मिलेगा। ऐसे में क्या यह सजा है।

गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
गृह मंत्रालय ने इसे लेकर दिल्ली के मुख्य सचिव से मामले की रिपोर्ट मांगी थी। इसके मंत्रालय ने रिपोर्ट मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर दी। भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह इस दंपत्ति को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित प्रदेशों में ज्वाइन करने का आदेश दिया है। हालांकि इस मामले को लेकर संजीव ने सफाई दी है कि वह उनकी वजह से खिलाड़ियों के प्रैक्टिस रोके जाने की बात गलत है। वह कभी कभार ही जाते थे जब खिलाड़ी नहीं होते थे। कुत्ते को भी तभी ट्रैक पर छोड़ता थे जब वहां कोई नहीं होता। अगर ये आपत्तिजनक है तो इसे बंद कर देता हूं।

Story Loader