जयपुर. जिस चीज पर आप सबसे ज्यादा फोकस करोगे, उसी से आपकी एक अलग पहचान बनेगी। यह बात मीनाक्षी जौरा ने फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन जयपुर चैप्टर के ‘सोल रेस्ट-प्युरिफाइंग द इनर सोल’ कार्यक्रम के दौरान कहीं।
सेशन में मीनाक्षी ने सदस्यों को दिमाग में आ रही नेगेटिविटी को दूर करने के तरीके बताए। साथ ही कहा कि हम छोटी सी बात को नेगेटिव लेकर उसे बहुत बड़ा बना लेते हंै, हमें ऐसी चीजों को इग्नोर करना चाहिए। दस प्रतिशत परेशानी हो रही हैं तो ९० प्रतिशत पर फोकस करने को कहा। साथ ही उन्होंने माइंड पावर, सेल्फ लव, इमोशन, थॉट्स से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया।