Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून की बारिश रुक-रुक कर हो रही है। बुधवार को प्रदेश के तीन स्थानों जोधपुर, फलोदी और जैसलमेर में लू (हीटवेव) रिकॉर्ड की गई है। मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी से एक और सिस्टम बन रहा है। इसके असर से जयपुर और आस-पास बारिश होगी। वहीं, तीन दिन और जयपुर सहित आस-पास जिलों में उमस जारी रहेगी। इधर, अलावा मानसूनी ट्रफ लाइन अभी दक्षिणी हिस्से निकल रही है। ऐसे मेेंं बारिश का दौर दक्षिणी जिलों में जारी रहेगा। राज्य में गुजरात से सटे जिलों जैसे : कोटा, उदयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, सिरोही, जालौर जिले में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसी बीच मौसम विभाग ने तीन घंटे का डबल अलर्ट जारी किया है।