23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Weather News: मौसम विभाग ने बताया कौनसी तारीख से पड़ेगी ठंड, जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

Winter Date Update: मौसम विभाग ने गर्म मौसम के लिए पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होने, पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव प्रणालियों के कारण पूर्वा हवाओं को जिम्मेदार बताया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 4 Nov 2024, 8:21 AM IST

IMD Latest Update: प्रदेश में दिन के पारे में भले गिरावट नहीं हो रही, लेकिन रात का पारा गिरने लगा है। जिससे रात में हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। शहरों में औसत से पांच डिग्री कम न्यूनतम तापमान दर्ज होने लगा है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा संगरिया में 14.2 और सिरोही में 14.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सिरोही में सामान्य से पांच डिग्री से कम न्यूनतम तापमान रहा। इसके 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम रेकॉर्ड किया गया। इधर, 17 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक दिन का पारा बाड़मेर में 38 डिग्री दर्जन किया गया।

मौसम विभाग ने गर्म मौसम के लिए पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होने, पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव प्रणालियों के कारण पूर्वा हवाओं को जिम्मेदार बताया है। कम से कम अगले दो सप्ताह तक उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री ऊपर बना रहेगा। जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें : Good News: राजस्थान का पहला बस स्टैंड, जहां से एक साथ चलेंगी निजी-रोडवेज बसें, इसी महीने होगा शुरू

रविवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा दिन में अब भी गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार शहर में 15 नवंबर के बाद सर्दी की दस्तक होगी। इसके बाद रात के पारे में और गिरावट दर्ज होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग