भारत में इंटरनेट का उपयोग बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। सबसे अधिक तेजी मोबाइल इंटरनेट के मामले में देखी गई है। हालांकि, इंटरनेट यूजर्स की संख्या में जितनी तेजी से इजाफा हुआ है, इंटरनेट स्पीड के मामले में उतनी बेहतरी से विकास नहीं हुआ है। हाल ही Ookla के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स द्वारा सितम्बर माह की रिपोर्ट पेश की गई है, जिसके अनुसार भारत में इंटरनेट स्पीड पड़ोसी देशों की तुलना में भी कम है। मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत 128वीं पोजीशन पर रहा है और इस मामले में अपना देश पड़ोसी देशों श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल से भी पिछड़ गया है।