29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थानी साफे में खूब जंचे पीएम मोदी, स्वतंत्रता दिवस पर फिर बढ़ा राजस्थान का मान

73वें स्वतंत्रता दिवस ( India Independence Day ) पर पीएम मोदी ( PM Modi ) एक बार फिर राजस्थानी साफे ( rajasthani safa ) में दिखे। उनका ये लुक जहां काफी सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं राजस्थान के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 15 Aug 2019, 12:46 PM IST

Independence Day 2019- PM Modi Seen In Rajasthani Safa Once Again

Chief of Defence Staff post,

जयपुर। पूरा भारत आज 73वां स्वाधीनता दिवस ( 73rd Independence Day India ) मना रहा है। एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने लाल किले पर तिरंगा ( Flag Hoisting ) फहराया। इसके बाद देश को संबोधित भी किया। देश के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का ये पहला भाषण था। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर भाषण के साथ ही उनके लुक पर भी थी। हालांकि मोदी का पहनावा ( Modi style ) हर बार आकर्षण के साथ ही चर्चा का विषय भी बनता है।

इस बार भी मोदी के लुक ने खूब चर्चा बटोरी। इस बार उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था और उसके साथ साफा बांधा था। ये साफा राजस्थानी लुक ( Rajasthani Safa ) का था और इसमें हरे, पीले और लाल रंग की पट्टियां थीं। उनका साफा घुटनों तक लम्बा था। गौरतलब है कि साल 2016 में भी मोदी ने जोधपुर ( Jodhpuri Safa ) का फेमस गजशाही साफा पहना था। गजशाही साफा जोधपुर की शान है और यह सफेद, लाल, गुलाबी, पीले और लाल रंग की पट्टियों से मिलकर बना होता है। इस बार 15 अगस्त पर मोदी के ये साफा पहनने के बाद राजस्थान वासी गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने देशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई भी दी। साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंता भी जताई। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य की सरकार एक साथ मिलकर इसका सामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आजादी की लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी सलाम किया।

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि देश में आज लोगों का मिजाज बदल गया है। 2014 से पहले देश में निराशा का माहौल था, लेकिन हमने पांच साल विकास के लिए काम किया। हमने देश हित को ध्यान में रखकर काम किया। 2019 में इसका असर दिखा और चुनाव में लोगों का उत्साह देखने को मिला।

2014 से 2019 का दौर देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहा। हमारे देश और दिमाग में सिर्फ और सिर्फ देश रहा। पीएम ने कहा कि 2019 में न कोई नेता, न मोदी चुनाव लड़ रहे थे बल्कि सभी देशवासी अपने सपनों के लिए चुनाव लड़ रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग