
indian-air-force-successfully-test-fired-a-brahmos-supersonic-cruise-missile-from-a-sukhoi-fighter-jet
भारतीय वायु सेना ने देश के पूर्वी तट पर सुखोई 30 एमकेआई युद्धक विमान से दागी गई ब्रह्मोस मिसाइल ने भारतीय नौ सेना के डिकमीशन्ड जहाज बर्बाद कर दिया। इस मिसाइल का हमला इतना सटीक था कि जहाज बीच से दो टुकड़े हो गया। भारतीय वायु सेना और नौ सेना के समन्वय में हुए इस परीक्षण में मिसाइल पूरी तरह से बेहतर साबित हुई।
भारतीय वायु सेना के लिए ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का उच्चीकृत वायु वर्जन तैयार कर रहा है। इसकी रेंज 800 किलोमीटर से अधिक होगी। इसे 40 से ज्यादा सुखोई जेट में लगाने का आदेश 2016 में ही दिया जा चुका है। ऐसे में वायु सेना लेह से ही चाहे तो चीन हो या पाकिस्तान इनका कोई शहर हमारे निशाने से बच नहीं सकता है।
दुश्मन की नींद उड़ गई है,ऐसा है ब्रह्मोस
पाकिस्तान पर गलती से हुई मिस्टेक में ब्रह्मोस ही गिरी थी। इसके साथ ही उसके और उसकी चीनी आकाओं के हाथ पांव फूल गए थे। आपको बता दें कि ब्रह्मोस एक कम दूरी की रैमजेट, सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। यह दुनिया की ऐसी इकलौती मिसाइल है। इसे रूस की एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया और भारत के डीआरडीओ ने संयुक्त रूप से इसको विकासित किया है।
हर मौसम में सटीक निशाना
रूस और भारत की तकनीक से तैयार यह मिसाइल दिन हो या रात। आंधी हो या फिर बरसात। हर मौसम में और हर स्थिति में सटीकता के साथ हमला करने की क्षमता से लैस है। यह ऐसी मिसाइल है कि जल,थल और नभ में भारतीय सैन्य बलों का वर्चस्व स्थापित करती है। इसकी गिनती 21वीं सदी की सबसे खतरनाक मिसाइलों में की जाती है।
Updated on:
20 Apr 2022 07:49 am
Published on:
19 Apr 2022 11:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
