
भारतीय मूल की छात्रा नताशा का कमाल, जॉन्स हॉपकिंस ने लगातार दूसरी बार 'World's brightest' बताया
वॉशिंगटन. अमरीका के जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ (US-based Johns Hopkins Center For Talented Youth) ने 76 देशों के 15,300 छात्र-छात्राओं की ग्रेड स्तर की परीक्षा के नतीजों के आधार पर भारतीय मूल की नताशा पेरियानायगम (Natasha Perianayagam) को लगातार दूसरे साल 'दुनिया के सबसे मेधावी' (World's brightest) विद्यार्थियों की सूची में रखा है। नताशा (13) न्यूजर्सी में फ्लोरेंस एम गॉडिनेर मिडिल स्कूल (Florence M Gaudineer Middle School, in New Jersey) की छात्रा है। उसने 2021 में जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ (सीटीवाई) की परीक्षा दी थी। उस समय वह पांचवीं ग्रेड की छात्रा थी।
वर्बल और क्वांटिटेटिव सेक्शन (Verbal and quantitative sections) की योग्यता परीक्षा में नताशा का प्रदर्शन ग्रेड आठ में 90 पर्सेंटाइल हासिल करने के बराबर था। विश्वविद्यालय (University) की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि नताशा को इस साल एसएटी, एसीटी, स्कूल और कॉलेज एबिलिटी टेस्ट (College Ability Test) या सीटीवाई टैलेंट सर्च (CTY Talent Search) के तहत समान मूल्यांकन में असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित (Honoured for her exceptional performance) किया गया।
माता-पिता चेन्नई से
नताशा के माता-पिता चेन्नई (Chennai) से हैं। उन्होंने बताया कि नताशा को खाली समय में डूडल बनाना (Doodling ) और जेआरआर टोल्किन (JRR Tolkien) के उपन्यास पढ़ना पसंद है।
सर्वाधिक ग्रेड
नताशा ने सभी छात्र-छात्राओं से अधिक ग्रेड प्राप्त की। सीटीवाई दुनियाभर में असाधारण मेधावी छात्रों की पहचान के लिए ग्रेड स्तरीय परीक्षा का आयोजन करता है और उनकी अकादमिक क्षमताओं के बारे में स्पष्ट तस्वीर पेश करता है। 27 प्रतिशत से कम प्रतिभागियों ने सीटीवाई में पास होने में कामयाबी हासिल की।
Published on:
08 Feb 2023 02:46 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
