Indian Idol 14 Top 8 Contestant : पीयूष ने बताया कि उन्होंने शो के जज सिंगर कुमार शानू, विशाल वाधवानी और श्रेया घोषाल से अपनी आवाज के दम पर वाहवाही लूटी है। पीयूष ने कहा कि बचपन से ही म्यूजिक का शौक है। डॉ. रोशन भारती से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की बारीकियां सीखी। पिछले पांच वर्ष से रियलिटी शो के ऑडिशंस दे रहा हूं। इस बार इंडियन आइडल के सीजन 14 में चयन हुआ है और टॉप 8 तक पहुंचा हूं।