29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में 25 लाख रुपए से बनेगा इनोवेशन हब

एंटरप्रिन्योरशिप, साइंस जर्नलिज्म, इनोवेशन फील्ड में और युवा साइंटिस्ट को दिया जाएगा स्ट्राइड पुरस्कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 3 Mar 2020, 11:18 PM IST

जयपुर में 25 लाख रुपए से बनेगा इनोवेशन हब

जयपुर में 25 लाख रुपए से बनेगा इनोवेशन हब

जयपुर. राज्य के साइंस में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए राजस्थान एसेंबली में मंगलवार का दिन बड़ा दिन रहा। अब राज्य सरकार एंटरप्रिन्योरशिप, साइंस जर्नलिज्म, इनोवेशन फील्ड में और युवा साइंटिस्ट को स्ट्राइड पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए एनर्जी मिनिस्टर डॉ. बी.डी. कल्ला ने अनाउंस किया। जयपुर में इनोवेशन हब स्थापित करने के लिए 25 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके अलावा जोधपुर में भी इसी वर्ष इनोवेशन हब तैयार होगा।

5000 को इंटेक्चूअल प्रॉपटी राइट्स ट्रेनिंग

नए सत्र से राज्य के प्राइवेट एजुकेशन इंस्टीट्यूट में भी बौद्धिक सम्पदा अधिकार प्रकोष्ठ स्थापित होगी। साथ ही 5 हजार युवाओं को 40 वर्कशॉप के जरिए ट्रेनिंग भी मिलेगी। लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए ट्रेडमार्क, पेटेंट, डिजाइन के आवेदनों को टेक्नोलॉजी से आसान बनाया जाएगा। साइंस स्ट्रीम के 100 स्टूडेंट्स को देश में न्यूक्लियर, एनर्जी डिपार्टमेंट, आईआईटी, बायोटेक्नोलॉजी, सीएसआईआर, आईसीएमआर की लैब में रिसर्च के मौके मिलेगा। अभी यह 27 को ही मिला था। बायोडायवर्सिटी को बढ़ावा देने के लिए स्टटे बायोडायवर्सिटी फैलोशिप दी जाएगी। राज्य के कमजोर, पिछड़े एवं दलित वर्ग को साइंस एंड टेक्नोलॉजी से जोडऩे के लिए अनुसूचित जाति सेल स्थापित होगी।

बीकानेर-अजमेर में बनेगा साइंस पार्क

जयपुर, जोधपुर, नवलगढ़ के साथ-साथ अब बीकानेर और अजमेर जिले में साइंस पार्क बनेंगे। इनके लिए स्वीकृति जारी हुई। यह 27 माह में तैयार हो जाएंगे। इससे जिले के युवाओं को साइंस में इंट्रेस्ट बढ़ेगा। एसेंबली में सोशल सर्विस, साइंटिस्ट रिसर्च के लिए 62 करोड़, 48 लाख 85 हजार रुपए का अनुदान पारित हुआ।

कॉलेज स्टूडेंट समझेंगे इंडस्ट्रीज
अब स्टेट की यूनिवर्सिटीज में इंडस्ट्री फील्ड के एक्सपट्र्र्स की नियुक्त भी होगी। इससे यूथ को इंडस्ट्री के डवलपमेंट और बिजनेस के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए नए कार्यक्रम शुरू होंगे।

- 60 लाख रुपए से कोटा साइंस पार्क में नए मॉडल होंगे इंस्ट्रॉल

- 5 करोड़ रुपए से उदयपुर में तैयार सब रीजनल साइंस सेंटर दिसंबर तक होगा

- बीकानेर में बनेगा सब रीजनल साइंस सेंटर

- भरतपुर संभाग में बनेगा साइंस एंड टेक्नोलॉजी का रीजनल ऑफिस

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग