
पिंजरे से चिड़िया हो गई चोरी... CCTV में नजर आए तीन चोर, जयपुर में दर्ज हुआ अनोखा मामला
अब तक आपने सोने-चांदी, नकदी और कीमती सामान की चोरी की वारदातों के बारे में सुना होगा। अब शहर में पक्षी प्रेमी चोरों ने दस्तक दी है। बजाज नगर थाना इलाके में चोर पिंजरे में रखी पचास चिड़िया चुरा ले गए। वारदात का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जीशीओ का मोहल्ला प्रताप नगर टोंक रोड जयपुर निवासी विजय कुमार शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि संजय कुलश्रेष्ठ के वह परिवार के सदस्य है। संजय कुलश्रेष्ठ एक टीवी चैनल में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नोएदा में पदस्थापित है। विजय ने बताया कि 8 नवंवबर को दोपहर 1 बजे तक वह घर की देखभाल के लिए गया था। तब तक तो सब ठीक था।
शाम को जब वह देखभाल करने पहुंचा तो पता चला कि घर में रखा बर्डस का पिंजरा गायब है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो पता चला शाम चार बजे तीन लोग दिखने में कबाड़ वाले प्रतीत होते है। बाइक जैसी कबाड़े की गाड़ी पर घर में दाखिल हुए और बरामदे में रखे 200 किलो वजनी लोहे के जाल में 50 से ज्यादा चिड़िया मौजूद थी उन्हें चुराकर ले गए।
तीन आरोपी आए नजर
तीनो आरोपी पूरी योजना के साथ पिंजरे को कपड़े से ढककर चोरी करके ले गए। पीड़ित ने कबाड बाइक के नम्बर और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाए। जिसमें चोर जय जवान कॉलोनी की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
Published on:
10 Nov 2023 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
