
कार में एक लड़की के साथ दो लड़के, तभी आ धमकी पुलिस, हो गया सारा मामला खराब
जयपुर. गलता गेट थाना पुलिस ने बुधवार तड़के नाकाबंदी में सर्च के दौरान कार सवार दो युवकों के पास हथियार मिलने पर गिरफ्तार किया। जबकि कार में सवार युवती को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। गलता गेट थानाधिकारी मुकेश खराडिया ने बताया कि अजमेर के भिनाई स्थित देवलियां निवासी बुद्धराज तेली व इमरान पिनारा मंसूरी को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी प्रताप नगर में एक फ्लैट में युवती संग किराए से रह रहे हैं और ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करते हैं। बुधवार सुबह आरोपी कार से युवती को दिल्ली छोडऩे जा रहे थे। तभी गलता गेट चौराहे पर नाकाबंदी में तैनात यातायात पुलिस के हैड कांस्टेबल महेशपाल, गलता गेट थाने के कांस्टेबल जितेन्द्र, पुलिस लाइन के कांस्टेबल रामावतार व शशिकांत ने कार को रोककर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से लोडेड पिस्टल, मैगजीन, चाकू, रबड़ बुलट, 6 मोबाइल व कई सिम कार्ड मिले। पूछताछ में आरोपी बुद्धराज ने पिस्टल भाई से लेकर आना बताया, फिर बाद में मध्यप्रदेश से लाना बताया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
हथियार के संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है। तस्दीक में युवती के पास हथियार नहीं मिला और न ही उसकी संदिग्ध भूमिका सामने आई। पूछताछ के बाद युवती के परिजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
Published on:
12 Oct 2022 08:32 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
