
फाइल फोटो
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी को उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
वहीं, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 2 फरवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इससे पहले हो रही शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
यह वीडियो भी देखें
इस बीच मौसम विभाग ने 1 फरवरी को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा और सवाईमाधोपुर में मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और झोंकेदार तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वहीं अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, कोपुतली-बहरोड़ और टोंक में भी मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और झोंकेदार तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
Published on:
01 Feb 2026 03:20 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
