
जयपुर। मुहाना में एक युवक सहित चार महिलाओं ने दिन में कबूतरों को जहरीला दाना डाल दिया और रात को मृत कबूतरों को उठाने पहुंच गए। यह देख खेत मालिक आरोपियों को पकडऩे के लिए पीछे दौड़ा तो भाग गए। करीब 50 मृत कबूतरों को देख जमीन मालिक ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी राजेश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 11 मई शाम को संगम सांसी और तीन महिलाएं फरियादी के खेत में कबूतरों को दाना डाल रहे थे। उनको टोका तो वे सभी वहां से चले गए।
कुछ देर बाद देखा तो खेत में बड़ी संख्या में कबूतर मृत पड़े थे। आरोपियों ने कबूतरों को जहरीला दाना डाल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। उसी रात को आरोपी खेत में आए और मृत कबूतरों को ले जा रहे थे। यह देखकर उनको पकडऩे भागा, तब आरोपी भाग गए।
पुलिस का मानना है कि कबूतरों का मांस बेचने के लिए उनको मारा गया है। पुलिस ने बताया कि शहर में इस तरह का संभवतः पहला ही केस सामने आया है जब इतनी बड़ी संख्या मंे कबूतरों की मौत हुई हैं। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
Published on:
13 May 2021 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
