3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के गोदाम में मिला ‘सर तन से जुदा’ कंकाल, दो से तीन महीने पहले हत्या कर फेंकी है लाश

अजमेर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के पीडब्ल्यूडी के गौदाम में कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, सफाई कर्मचारी ने दी पुलिस को सूचना, दो से तीन महीने पुराना बताया जा रहा कंकाल

less than 1 minute read
Google source verification
dead body

जयपुर के गोदाम में मिला 'सर तन से जुदा' कंकाल, दो से तीन महीने पहले हत्या कर फेंकी है लाश

जयपुर. अजमेर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के गोदाम मे कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह एक सफाई कर्मचारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को गोदाम में कंकाल पड़े होने की सूचना दी। इसपर विधायक पुरी थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुची और कंकाल को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया। कंकाल का धड़ एवं गर्दन अलग-अलग मिली।

थानाधिकरी राजेश गौतम ने बताया कि कंकाल दो से तीन महीने पुराना होना बताया जा रहा है। काफी समय से शव गोदाम पड़ा होने के कारण शव को जानवरों ने नोच लिया। कंकाल की पहचान अभी नही हो पाई। मौके से पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नही मिला जिससे मृतक की पहचान हो सके। पीडब्ल्यूडी का गोदाम यहां से परिवर्तित होने के बाद गोदाम अब खंडर अवस्था में है।

कंकाल के पास पुलिस को शराब की खाली बोतलें व नशा करने के लिए उपयोग में लिए जाने वाले सामान मिले है। हालांकि पुलिस को किसी प्रकार का हथियार नही मिला। लेकिन मौके से मिले इन साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिक जांच में मामला हत्या का होना माना जा रहा है। फिलहाल कंकाल को मुर्दाघर में रखवाया है, डीएनए टेस्ट करवाने बाद ही इसकी पहचान हो सकेगी। घटना का अनुसंधान किया जा रहा है।

शराब पीने आते है लोग
पीडब्लूडी के खाली पड़े गोदाम में कोई सुरक्षा गार्ड नही होने के कारण यहां आए दिन लोग शराब पीने व अन्य नशा करने आते है। ऐसे में पुलिस मान रही है कि नशे में आपसी कहासुनी या किसी अन्य कारणों के चलते व्यक्ति की हत्या की गई है। थानाधिकरी राजेश गौतम ने कहा कि मामला संदिग्ध है, अनुसंधान किया जा रहा है।

Story Loader